Salman Khan: स्टेज पर जाने से पहले सलमान खान करते हैं ये काम, जानकर फैंस को आ जाएगी हंसी
आज सलमान खान के दबंग टूर का पहला इंवेट दुंबई में होने वाला है। सलमान को उनके फैंस स्टेज पर परफॉर्म करते हुए देखेंगे। हाल ही में सलमान खान ने बताया कि वह स्टेज पर जाने से पहले एक खास बात का ध्यान जरूर रखते हैं।
विस्तार
सलमान खान जब भी स्टेज पर परफॉर्म करते हैं तो दर्शकों का दिल जीत लेते हैं। उनका दबंग अंदाज फैंस को खूब पसंद आता है। स्टेज पर सलमान को देखकर लगता है कि वह पूरी तैयारी के साथ आए हैं। जबकि स्टेज पर जाने से पहले सलमान खान भी घबराते हैं। इस घबराहट की वजह उनकी परफॉर्मेंस नहीं होती है। इस घबराहट की असल वजह क्या है जानिए?
स्टेज पर जाने से पहले करते हैं एक जरूरी काम
सलमाल खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि वह जब कभी भी स्टेज पर जाते हैं तो जिप यानी जिपर चेक जरूर करते हैं, साथ ही अच्छे से अपने कपड़े भी देखते हैं। सलमान खान यह भी कहते हैं कि अगर कभी जिपर खुला रह जाता है तो वह ऊपर वाले से प्रार्थना करते हैं कि किसी का ध्यान उन पर जाए। इस तरह से सलमान अपने गेटअप को लेकर काफी कॉन्शस रहते हैं। वह नहीं चाहते हैं कि ड्रेसअप को लेकर कोई गलती करें और इस वजह से दर्शकों का ध्यान उन पर जाएं।
दबंग टूर में मचाएंगे धमाल
आज यानी 7 दिसंबर से ही सलमान खान अपने दबंग टूर की शुरुआत दुबई में कर रहे हैं। इस टूर में उनके साथ जैकलीन फर्नांडिस, सोनाक्षी सिन्हा, प्रभुदेवा, मनीष पॉल, दिशा पाटनी और सोनाक्षी सिन्हा जैसे नामी बॉलीवुड कलाकार नजर आएंगे। यह सब लोग सलमान के साथ दुबई में परफॉर्म करते हुए नजर आएंगे और दर्शकों का खूब मनोरंजन करेंगे।
अगले साल आएगी फिल्म सिकंदर
सलमान खान अगले साल फिल्म ‘सिकंदर’ में नजर आएंगे, यह फिल्म ईद पर रिलीज होगी। इस फिल्म मेें सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना बतौर हीरोइन नजर आएंगी। फिल्म ‘सिकंदर’ के अलावा भी सलमान खान कबीर खान के साथ एक और फिल्म करने वाले हैं। कबीर खान के साथ सलमान खान पहले भी कई फिल्म कर चुके हैं, जाे कि बॉक्स ऑफिस पर हिट रही हैं।