{"_id":"3be36408-8173-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"film-saare-jaha-se-mahenga-release-8-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस फिल्म से सीखिए महंगाई से निपटने के नुस्खे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इस फिल्म से सीखिए महंगाई से निपटने के नुस्खे
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 28 Feb 2013 12:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिनेमा में महंगाई की समस्या को अलग-अलग रूप में कई बार दिखाया गया है। पर ऐसा पहली बार होगा कि जब किसी फिल्म का पूरा विषय ही महंगाई हो। जी हां, आठ मार्च को रिलीज हो रही फिल्म 'सारे जहां से महंगा' में महंगाई और उससे निपटने के तरीकों को हास्य के अंदाज में दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
महंगाई इन दिनों इन राष्ट्रीय चर्चा का विषय बन चुकी है। अब इस विषय पर फिल्म भी बनकर आ गयी है। अंशुल शर्मा निर्देशित फिल्म 'सारे जहां से महंगा' आठ मार्च को रिलीज हो रही है। पहले यह फिल्म एक मार्च को रिलीज हो रही थी। फिल्म का पूरा ताना-बाना कॉमेडी पर है।
विज्ञापन
फिल्म का एक छोटे शहर में बसे कुछ परिवारों की कहानी को दिलचस्प अंदाज में कहेगी। फिल्म में दिखाया जाएगा कि यह परिवार महंगाई से बचने के लिए कौन-कौन सी तरकीबें निकालते हैं। यहां दहेज में मोटर साइकिल के बजाय पेट्रोल की फरमाईश की जाती है। कद्दू की सब्जी इसलिए बार-बार बनती है क्योंकि उसमें प्याज नहीं पड़ता। फिल्म में संजय मिश्रा और जाकिर हुसैन की मुख्य भूमिका है। फिल्म का एक गाना 'आन दे आन दे' पहले से ही लोकप्रिय हो गया है।
विज्ञापन
फिल्म में महंगाई के साथ कालेधन और उसे लाने के तरीकों पर भी हास्य किया गया है। अन्ना और रामदेव के आंदोलन भी फिल्म में दिखेंगे। इस फिल्म को अशोक पांडेय ने प्रोड्यूस किया है। इसके पहले वह 'फंस गए रे ओबामा' बना चुके हैं। इस फिल्म के अलावा आठ मार्च को तिग्मांशु धूलिया निर्देशित फिल्म 'साहब बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स' रिलीज होगी।