फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film On Operation Sindoor Poster Released Half The Earnings Will Be Given To The Army

Operation Sindoor: इंग्लिश में भी बनेगी 'ऑपरेशन सिंदूर', कमाई का आधा हिस्सा सेना और पहलगाम पीड़ितों को जाएगा

Sun, 11 May 2025 08:14 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Sun, 11 May 2025 08:14 AM IST
सार

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान में मौजूद आंतकी ठिकानों को नष्ट करने के लिए ऑपरेशन सिंदूर चलाया। इस घटना के बाद कई फिल्ममेकर्स इसी टाइटल को लेकर फिल्म बनाने की प्लानिंग कर रहे थे। हाल ही में एक प्रोडक्शन हाउस ने इसी नाम के साथ फिल्म का पोस्टर जारी किया है। 

विज्ञापन
Film On Operation Sindoor Poster Released Half The Earnings Will Be Given To The Army
फिल्म 'ऑपरेशन सिंदूर' का पोस्टर - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

बॉलीवुड में कई फिल्ममेकर्स हैं जो इस वक्त ऑपरेशन सिंदूर पर फिल्म बनाना चाहते हैं। इस टाइटल को कई निर्माता ट्रेडमार्क करने की सोच रहे हैं। इसी बीच एक प्रोडक्शन कंपनी ने दावा किया है उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर टाइटल का ट्रेडमार्क करवा लिया है। साथ इन लोगों ने फिल्म ‘ऑपरेशन सिंदूर’ का एक पोस्टर भी जारी किया। इसी बात को लेकर ये मेकर्स ट्रोल्स भी हुए थे, इन्होंने माफी भी मांगी थी। अब फिल्म से जुड़ा नया अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन

इस प्रोडक्शन हाउस ने किया दावा
निक्की विक्की भगनानी फिल्म्स और द कंटेंट इंजीनियर नाम के एक प्रोडक्शन हाउस ने दावा किया है कि उनके पास कानूनी तौर पर ऑपरेशन सिंदूर का टाइटल है। इसके बाद ही उन्होंने फिल्म का पोस्टर भी जारी किया है। इस फिल्म की कास्टिंग अभी नहीं हुई लेकिन जल्द ही इसके बारे में भी जानकारी प्राेडक्शन हाउस देगा।

विज्ञापन

कमाई का पचास प्रतिशत सेना को दिया जाएगा
प्रोडक्शन हाउस का कहना है कि फिल्म से जो भी कमाई होगी उसका पचास प्रतिशत भारतीय सेना और पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दिए जायेगा। फिल्म का निर्देशन को उत्तम और नितिन मिलकर करेंगे। इसे हिंदी के अलावा इंग्लिश में भी बनाया जाएगा। फिल्म के जरिए मेकर्स दुनिया को आतंकवादियों की करतूत और अपनी सरकार की नीतियों के बारे में बताएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इतने बजट में बनेगी फिल्म 
मेकर्स का कहना है कि वह ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लगभग पचास करोड़ के बजट में बनाएंगे। फिल्म पर पूरी रिसर्च भी होगी। कहानी के बारे में फिल्म हाउस ने बताया कि इसके लिए वो सशस्त्र बलों के अधिकारियों से मिलेंगे। साथ ही रक्षा मंत्रालय और पीएम मोदी से भी इनपुट लेने की कोशिश करेंगे। इस फिल्म में कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका के किरदार जस के तस रखे जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed