{"_id":"594118e8866419633e8b457b","slug":"film-on-arun-gawli-daddy-trailer-review-arjun-rampal-character-reminds-shah-rukh-khan-raees","type":"story","status":"publish","title_hn":"'डैडी' ट्रेलर रिव्यू: गवली के लुक में जबरदस्त दिखे अर्जुन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'डैडी' ट्रेलर रिव्यू: गवली के लुक में जबरदस्त दिखे अर्जुन
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
Updated Wed, 14 Jun 2017 04:40 PM IST
विज्ञापन
अर्जुन रामपाल
अभिनेता अर्जुन रामपाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डैडी' का ट्रेलर रिलीज रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर आने के बाद से ही अर्जुन और शाहरुख खान के रईस में निभाए गए किरदार की तुलना की जा रही है। दरअसल, ट्रेलर में अर्जुन भी उसी तरह का चश्मा लगाए दिखे जैसा कि रईस में शाहरुख ने लगाया हुआ था। इसके बाद ही कहा जा रहा है कि अर्जुन इसमें शाहरुख की तरह लग रहे हैं। हालांकि अर्जुन फिल्म में गैंगस्टर अरुण गवली के किरदार में नजर आएंगे।
विज्ञापन
Image Credit: ibtimes
ट्विटर पर 'डैडी' के ट्रेलर को काफी सराहना मिल रही है और अर्जुन की एक्टिंग की भी तारीफ की जा रही है। फैंस का मानना है कि ये अब तक का अर्जुन का बेस्ट किरदार होगा।
विज्ञापन
अर्जुन को जो लुक दिया गया है वो अरुण गवली की तरह ही है। यहां तक कि पोस्टर में अर्जुन को पहचानना तक मुश्किल हो रहा है।
फिल्म में फरहान अख्तर और ऐश्वर्या राजेश भी मुख्य भूमिका में हैं। ऐश्वर्या फिल्म में अर्जुन की पत्नी बनी हैं।
फिल्म को आशिम आहलुवालिया ने डायरेक्ट किया है और ये इरोस इंटरनेशनल, कुंडालिनी एंटरटेंमेंट और करत एंटरटेंमेंट के बैनर तले बन रही है। इस फिल्म से ऐश्वर्या राजेश बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर रही हैं। 'डैडी' 21 जुलाई को रिलीज की जाएगी।
विज्ञापन