फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   film manzil manzil completed 37 years Dimple Kapadia and Sunny Deol worked together fist time in this film

इस फिल्म को हो गये हैं 37 साल: पहली बार सनी देओल-डिंपल ने किया था साथ काम, अफेयर की भी उड़ी थी अफवाह

Tue, 16 Nov 2021 07:24 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Tue, 16 Nov 2021 07:24 PM IST
सार

बॉलीवुड फिल्म ‘मंजिल मंजिल’ को 37 साल हो गये हैं। यह फिल्म 17 नवंबर 1984 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में पहली बार बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने साथ काम किया था। इस फिल्म के बाद ही सनी और डिंपल के अफेयर की अफवाह भी उड़ी थी।

विज्ञापन
film manzil manzil completed 37 years Dimple Kapadia and Sunny Deol worked together fist time in this film
सनी और डिंपल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड फिल्म ‘मंजिल मंजिल’ को 37 साल हो गये हैं। यह फिल्म 17 नवंबर 1984 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में पहली बार बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल और अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने साथ काम किया था। इस फिल्म के बाद ही सनी और डिंपल के अफेयर की अफवाह भी उड़ी थी। फिल्म में सनी देओल और डिंपल के साथ ही डैनी डेंजोगप्पा, प्रेम चोपड़ा, कुलभूषण खरबंदा और आशा पारेख ने भी अभिनय किया था। इस फिल्म को नासिर हुसैन ने डायरेक्ट किया था।

विज्ञापन


11 साल बाद इस फिल्म से डिंपल ने की थी पर्दे पर वापसी
अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया ने इस फिल्म के जरिए ही पूरे 11 साल बाद पर्दे पर लीड एक्ट्रेस के तौर पर वापसी की थी। फिल्म में उनकी और सनी देओल की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। हालांकि बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थी। लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद सनी देओल और डिंपल कपाड़िया के अफेयर की अफवाहें आने लगी थी। इंडस्ट्री में दोनों की नजदियों की चर्चा होने लगी थी। दरअसल, यह वह वक्त था जब सनी देओल का अमृता सिंह से ब्रेकअप हुआ था और डिंपल कपाड़िया की भी राजेश खन्ना से नहीं बन रही थी।
विज्ञापन


ऐसे में दोनों का ही हाल एक जैसा था। बताया जाता है कि इस फिल्म के नासिर हुसैन की पहली पसंद ऋषि कपूर थे, लेकिन उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया था और तब जाकर सनी देओल को यह फिल्म ऑफर हुई। वहीं, डिंपल कपाड़िया के फिर से पर्दे पर वापसी की ख्वाहिश को इस फिल्म ने पूरा किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed