फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   FILM MAKER AND ACTOR NEERAJ VORA DEATH

फिल्ममेकर और एक्टर नीरज वोरा का निधन, 10 महीने से थे कोमा में

Thu, 14 Dec 2017 11:27 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला
टीम डिजिटल/ अमर उजाला Updated Thu, 14 Dec 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
FILM MAKER AND ACTOR NEERAJ VORA DEATH

एक्टर और फिल्ममेकर नीरज वोरा का गुरुवार तड़के क्रिटी केयर अस्पताल में निधन हो गया। उन्हें पहले फिरोज नाडियाडवाला के घर ले जाया जाएगा और बाद में 3 बजे उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बॉलीवुड अभिनेता परेश रावल ने ट्वीट कर उनके निधन पर शोक जताया है। आपको बता दें कि साल 2016 अक्टूबर में उन्हें हार्ट अटैक और ब्रेन स्ट्रोक आया था।

विज्ञापन


इसके बाद उन्‍हें दिल्ली स्थित AIIMS में भर्ती कराया गया था। वहां वो कोमा में चले गए थे। इसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था। पिछले 10 महीने से वो कोमा में थे। उनकी उम्र 54 साल थी।
विज्ञापन


पढ़ेंः प्रियंका चोपड़ा को मिला मदर टेरेसा मेमोरियल पुरस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

फिरोज नाडियाडवाला के घर कर दिया गया था शिफ्ट

FILM MAKER AND ACTOR NEERAJ VORA DEATH

AIIMS से उन्हें उनके दोस्त फिरोज नाडियाडवाला के घर शिफ्ट कर दिया गया था। खबर थी कि फिरोज नाडियाडवाला उनके इलाज की सारी जिम्‍मेदारी उठा रहे थे। फिरोज ने जुहू स्थित अपने घर 'बरकत विला' के एक कमरे को ICU में बदल दिया था। मार्च 2017 से 24 घंटे एक नर्स, वॉर्ड ब्वॉय और कुक नीरज के साथ रहते थे।

इसके अलावा फिजियोथेरेपिस्ट, न्यूरो सर्जन, एक्यूपंक्चर थेरेपिस्ट और जनरल फिजिशियन हर हफ्ते उनका चेकअप करने आते थे।

थिएटर में भी करते थे एक्टिंग

FILM MAKER AND ACTOR NEERAJ VORA DEATH

नीरज ने फिल्म 'फिर हेराफेरी', 'खिलाड़ी 420' जैसी फिल्‍में निर्देशित की थी। वो थिएटर में भी एक्टिंग करते थे। इसके अलावा नीरज लेखक भी थे। नीरज फिल्म 'हेराफेरी 3'पर काम कर रहे थे लेकिन बीमारी के चलते इसमें रुकावट आ गई थी। खबर थी कि वो पैसों की तंगी से भी जूझ रहे थे।

पढ़ेंः विराट-अनुष्का की शादी में हो गई जमकर लड़ाई, आपस में भिड़े डिजाइनर और फोटोग्राफर

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed