'खिलाड़ी' के सीक्वेल में नहीं नजर आएंगे अक्षय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार की सुपरहिट फिल्म 'खिलाड़ी' के सीक्वेल में विद्युत जामवाल नए खिलाड़ी के रूप में नजर आएंगे। फिल्म में विद्युत जबरदस्त स्टंट करते नजर आएंगे। इसके लिए विद्युत ने मार्शल आर्ट में प्रशिक्षण लेना शुरू कर दिया है। फिल्म को अब्बास मस्तान बना रहे हैं।
विद्युत जामवाल ने बॉलीवुड में कमांडर फिल्म से कदम रखा था। फिल्म में उनके किए स्टंट बेहद खतरनाक थे। 'खिलाड़ी' के रिमेक में उन्हें उनके स्टंट के कारण ही कास्ट किया जा रहा है।1992 में रिलीज हुई फिल्म खिलाड़ी ने अक्षय कुमार को भी एक्शन स्टार के रूप में स्थापित कर दिया था।
विद्युत को भी सोलो रोल का था इंतजार
विद्युत जामवाल भी बहुत दिनों से सोलो रोल की तलाश में थे। हालांकि विद्युत ने 'फोर्स, कमांडो और बुलेट राजा में अपने काम से प्रभावित किया था।
विद्युत ने सोलो रोल के लिए ही 'हैप्पी न्यू ईयर' और सूरज बड़जात्य की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में छोटे रोल करने से मना कर दिया था। इसको लेकर कहा गया था कि शाहरूख खान और सलमान खान उनसे नाराज चल रहे हैं। विद्युत जल्द ही तिग्मांशू धूलिया की फिल्म 'यारा' में भी नजर आएंगे।
अक्षय कुमार नहीं होंगे रीमेक का हिस्सा
खिलाड़ी फिल्म ने अक्षय कुमार को स्थापित करने के साथ ही उनकी एक्शन स्टार की छवि बनाने में मुख्य भूमिका अदा की थी। लेकिन फिल्म के सीक्वल में अक्षय कुमार नहीं नजर आएंगे।
फिल्म को लेकर खबर है कि भले इस फिल्म में अक्षय नजर न आए लेकिन फिल्म से वे जुड़े रहेंगे। फिल्म खिलाड़ी में अक्षय कुमार के साथ आयशा जुल्का, दीपक तिजोरी, सबीहा, प्रेम चोपड़ा मुख्य भूमिका में थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बेहद सफल रही थी। वहीं फिल्म खिलाड़ी के सीक्वेल के अन्य कास्ट का अभी खुलासा नहीं हो पाया है।