{"_id":"63c5c7ca-3e95-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"film-khiladi-786-ban-in-pakistan","type":"story","status":"publish","title_hn":" पाक में रिलीज नहीं होगी 'खिलाड़ी 786'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पाक में रिलीज नहीं होगी 'खिलाड़ी 786'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 05 Dec 2012 10:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अक्षय कुमार की इस शुक्रवार आने वाली फिल्म 'खिलाड़ी 786' पाकिस्तान में रिलीज नहीं होगी। यह फैसला मंगलावार को पाकिस्तान सेंसर बोर्ड द्वारा आनन-फानन लिया गया। इसके पहले इस फिल्म को पाकिस्तान में दिखाने की पूरी तैयारी थी। फिल्म के प्रोमो पाकिस्तान के मल्टीप्लेक्स और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में दिखाए जा रहे थे।
विज्ञापन
फिल्म के पाकिस्तान में बैन होने के बाद सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म के पोस्टर तत्काल हटाने के लिए कहा है। पाकिस्तान सेंसर बोर्ड ने इस फिल्म को बैन करने के पीछे धार्मिक आस्थाओं का तर्क दिया है। सेंसर बोर्ड के अधिकारियों ने कहा है कि '786' इस्लाम में पवित्र शब्द है। फिल्म में इस पवित्र शब्द शब्द का इस्तेमाल बहुत ही सतही तरीके से हुआ है। इससे पाकिस्तान के लोगों की धार्मिक आस्थाओं को चोट पहुंच सकती है। फिल्म के प्रोमो भी दिखने बंद हो गए हैं।
विज्ञापन
इसके पहले पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने न सिर्फ इस फिल्म का स्वागत किया था बल्कि अक्षय कुमार को इस फिल्म के प्रमोशन के लिए बुलाया भेजा था। उनका कहना था कि इस फिल्म में इस्लाम के पवित्र शब्द का इस्तेमाल हुआ है इसलिए यह फिल्म पाकिस्तान के लिए महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
अक्षय कुमार से जुड़े लोगों ने पाकिस्तान से मिले इस बुलावे की औपचारिक पुष्टि की थी। हालांकि अक्षय कुमार इस फिल्म के प्रमोशन के लिए नहीं गए थे। फिल्मी गलियारों में अब इस बात की चर्चा है कि आखिर अचानक ऐसी कौन सी वजहें हो गई हैं जिसके चलते यह फिल्म पाकिस्तान में बैन कर दी गई।