फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   film jolly llb team meat to law minister

कानून मंत्री से अपना दुखड़ा रोएगी 'जॉली एलएलबी' की टीम

Mon, 11 Mar 2013 01:18 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 11 Mar 2013 01:18 PM IST
विज्ञापन
film jolly llb team meat to law minister

15 मार्च को रिलीज हो रही फिल्म जॉली एलएलबी की टीम 11 मार्च को देश के कानून मंत्री अश्वनी कुमार से मिलेगी। फिल्म के कलाकार अश्वनी कुमार को एक ज्ञापन देंगे। इस ज्ञापन में वकीलों की समस्याओं का जिक्र होगा।

विज्ञापन


निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म 'जॉली एलएलबी' वकील और भारतीय कानून व्यवस्था पर आधारित है। इस फिल्म में कानून व्यवस्था के साथ वकीलों की स्थिति पर भी बात की गयी है। अब इसे मुद्दे को फिल्म की टीम गंभीर तरीके से उठाना चाहती है। फिल्म के दो मुख्य कलाकार अशरद वारसी और बोमन ईरानी 11 मार्च को देश के कानून मंत्री अश्वनी कुमार से मिलकर वकीलों की स्थिति से संबंधित ज्ञापन देंगे। इस काम को फिल्म पब्लिसिटी और प्रमोशन से भी जोड़ कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन


इसके पहले इस फिल्म पर लगने वाला ग्रहण टल गया है। वकीलों को इस फिल्म से आपत्ति थी। उनका कहना था कि इस फिल्म में वकीलों के साथ कोर्ट की गलत इमेज पेश की गयी है। मेरठ के वकील इस मसले पर कोर्ट चले गए हैं। हालांकि कोर्ट ने फिल्म की रिलीज रोकने की मांग को खारिज कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वकीलों के अनुसार फिल्म में व्यंग्यात्मक तरीके से भारतीय न्याय प्रणाली पर कटाक्ष किया गया है। फिल्म के ट्रेलर में लॉ की शब्दावली को गलत तरीके से बोला गया है। इस मामले की सुनवाई करते हुए हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस डी.मुरुगेशन और जस्टिस वी.के.जैन की बेंच ने कहा कि अभी सिर्फ फिल्म का ट्रेलर है और इस स्टेज पर यह तय करना मुश्किल है कि फिल्म में क्या कॉन्टेंट है। सिर्फ ट्रेलर के आधार पर फिल्म की रिलीज नहीं रोकी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed