फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film Ikkis Makers Share Dharmendra Written Poem In Movie

‘आज भी जी करता है…’ धर्मेंद्र की लिखी कविता ‘इक्कीस’ के मेकर्स ने की साझा, दिग्गज अभिनेता को दिया ट्रिब्यूट

Fri, 28 Nov 2025 11:58 AM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 28 Nov 2025 11:58 AM IST
सार

Ikkis Makers Share Dharmendra Poem: फिल्म ‘इक्कीस’ दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है। मेकर्स ने फिल्म का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें धर्मेंद्र की लिखी कविता उनकी आवाज में सुनाई देती है। फिल्म के मेकर्स ने एक खास मैसेज इस दिग्गज अभिनेता के नाम शेयर किया है। 

विज्ञापन
Film Ikkis Makers Share Dharmendra Written Poem In Movie
फिल्म 'इक्कीस' में धर्मेंद्र - फोटो : इंस्टाग्राम@maddockfilms

विस्तार

दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का 24 नवंबर 2025 को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। बॉलीवुड के ‘ही मैन’ कहे जाने वाले इस कलाकार के जाने से सिनेमा जगत सूना हो गया है। गुरुवार यानी 27 नवंबर को मुंबई के बांद्रा स्थित ताज लैंड्स एंड में उनकी प्रार्थना सभा आयोजित की गई। कई सेलेब्स ने प्रार्थना सभा में धर्मेंद्र को याद किया। शुक्रवार को भी फिल्म ‘इक्कीस’ के मेकर्स ने एक वीडियो शेयर करते हुए धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट दिया है। इस वीडियो में धर्मेंद्र की लिखी कविता उनकी ही आवाज में सुनाई देती है। यह कविता सुनकर फैंस भी इमोशनल हो गए हैं। 

विज्ञापन


कविता में अपने गांव को याद किया 
फिल्म ‘इक्कीस’ की एक वीडियो क्लिप मेकर्स ने शेयर की है। इसमें धर्मेंद्र की आवाज में एक कविता कही जा रही है। जिसमें वह अपने गांव को याद कर रहे हैं। इसमें वह कहते हैं, ‘आज भी जी करता है कि अपने गांव जाऊं…’। इस कविता में अपने गांव से उनका लगाव जाहिर होता है। यूजर्स, फैंस भी इस कविता को सुनकर इमोशन नजर आए। कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी शेयर किए। साथ ही धर्मेंद्र जी को मिस करने की बात भी लिखी।  
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)


ये खबर भी पढ़ें: Dharmendra: सनी-बॉबी ने किया धन्यवाद, नहीं दिखीं हेमा-एशा; धर्मेंद्र की प्रार्थना सभा से सामने आए फोटो-वीडियो

मेकर्स ने दिग्गज अभिनेता को ट्रिब्यूट दिया 
‘इक्कीस’ के वीडियो के साथ एक कैप्शन भी मेकर्स ने लिखा है। धर्मेंद्र को ट्रिब्यूट दिया है। वे लिखते हैं, ‘धरम जी अपनी मिट्टी से जुड़े हुए एक सच्चे बेटे थे। उनके शब्दों में उस मिट्टी की खुशबू है। उनकी यह कविता एक तड़प है। हमें यह कविता तोहफे के तौर पर देने के लिए धन्यवाद।’

जल्द रिलीज होगी धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म 
फिल्म 'इक्कीस' धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है। इसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा लीड रोल में हैं। फिल्म ‘इक्कीस’ की कहानी एक यंग आर्मी ऑफिसर अरुण खेतरपाल की है। महज 21 साल की उम्र में देश के लिए इस सैन्य अधिकारी ने बलिदान दिया था। फिल्म में अभिनेता धर्मेंद्र ने आर्मी ऑफिसर के पिता का किरदार निभाया। यह फिल्म 25 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed