फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film fraternity deeply shocked with Om Puri's sudden demise

नहीं रहे ओम पुरी, शाम 6 बजे होगा अंतिम संस्कार

Fri, 06 Jan 2017 05:37 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 06 Jan 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
Film fraternity deeply shocked with Om Puri's sudden demise
पदम श्री जैसे प्रतिष्ठित अवॉर्ड से सम्मानित बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर ओम पुरी अब इस दुनिया में नहीं रहे। 6 जनवरी की सुबह दिल का दौरा पड़ने से उनकी मौत हो गई। वो 66 वर्ष के थे। ओम पुरी के इस आकस्मिक निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री सदमे में है। मधुर भंडारकर से लेकर करण जौहर, अनुपम खेर जैसे सितारों ने ओम पुरी को याद किया और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


 


 

 


 

नहीं रहे ओम पुरी, फिल्म इंडस्ट्री सदमे में, जताया शोक

Film fraternity deeply shocked with Om Puri's sudden demise
कई फिल्मों में साथ काम कर चुके अनुपम खेर ओम पुरी के अच्छे दोस्त थे और सालों से जानते थे। अपने दोस्त के निधन से आहत अनुपम खेर ने ट्वीट किया - बिस्तर पर लेटे हुए वो इतने शांत लग रहे हैं कि मुझे यकीन ही नहीं हो रहा अब वो इस दुनिया में नहीं हैं। उनके निधन से मैं गहरे सदमे में हूं। मैं उन्हें 43 सालों से जानता था। वो हमेशा ही एक महान कलाकार रहेंगे।
 


 


 

 

 

ओम पुरा का हार्ट अटैक से निधन

Film fraternity deeply shocked with Om Puri's sudden demise
ओम पुरी का जन्म 1950 में 18 अक्टूबर को हुआ था। फिल्मों में उनकी एंट्री 1976 में आई मराठी फिल्म 'घासीराम कोटवाल' से हुई। 'अर्धसत्य', 'आक्रोश', 'गांधी' जैसी कई हिंदी फिल्में करने के अलावा ओम पुरी ने कई हॉलीवुड फिल्में भी कीं और वहां भी अपनी पहचान बनाई। इसके अलावा कन्नड़ और पंजाबी भाषा की फिल्मों में भी उन्होंने काम किया था। उनके अचानक निधन से सभी सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed