फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   film ek ladki ko dekha to esAa lga new poster launch tomorrow will be trailer

'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा' का नया पोस्टर लांच, कल जारी होगा ट्रेलर

Wed, 26 Dec 2018 06:53 PM IST
Trainee au entertainment एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee au entertainment Updated Wed, 26 Dec 2018 06:53 PM IST
विज्ञापन
film ek ladki ko dekha to esAa lga new poster launch tomorrow will be trailer
ek ladki ko dekha to esAa lga
बॉलीवुड के चार्मिंग अभिनेता अनिल कपूर और उनकी बेटी सोनम की फिल्म "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" का नया पोस्टर रिलीज हो गया है। इस फ़िल्म के नए पोस्टर में बाप-बेटी की जोड़ी, साथ राजकुमार राव भी नज़र आ रहे हैं। फिल्म के पोस्टर पर लिखी लाइन 'द मोस्ट अनएक्सपेक्टिड रोमांस' ने दर्शकों की फिल्म की प्रति उत्सुकता को और बढ़ा दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन



एक बेटी और पिता के बीच का स्नेह भरा प्रेम यह कहानी (एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा) का पोस्टर हाल ही में अनिल कपूर के जन्मदिन पर रिलीज किया गया। अनिल कपूर ने इस पोस्टर को अपने ऑफिशल ट्विटर अकाउंट से पोस्ट करते हुए लिखा, 'इसे दिमाग से नहीं, दिल से देखो, क्योंकि दिल दा मामला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं इस फिल्म का ट्रेलर 27 दिसंबर 2018 को रिलीज होने के लिए तैयार है। विधु विनोद चोपड़ा और राजकुमार हिरानी द्वारा निर्मित है 'एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा'। शैली चोपड़ा द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म 1 फ़रवरी 2019 को रिलीज हो जाएगी। 


गौरतलब है कि अनिल कपूर ने सोमवार को अपने परिवार और दोस्तों के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया था। अनिल का ये 62 वां जन्मदिन था, हालांकि उन्हें देखकर कोई उनकी उम्र का अंदाजा नहीं लगा सकता है। वह अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं। उनके जन्मदिन की पार्टी में सोनम, जाह्नवी, खुशी, अर्जुन कपूर सहित पूरा कपूर खानदान पहुंचा था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed