फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   film doly ki doli song Baba Ji ka Thullu

'बाबा जी का ठुल्लू' पर डांस करेंगी सोनम कपूर!

Mon, 05 Jan 2015 04:51 PM IST
Updated Mon, 05 Jan 2015 04:51 PM IST
विज्ञापन
film doly ki doli song Baba Ji ka Thullu

सोनम कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'डॉली की डोली' में कपिल शर्मा के फेमस जुमले 'बाबा जी का ठुल्लू' पर डांस करती नजर आएंगी। कपिल यह जुमला अधिकतर कॉमेडी नाइट्स में बोलते हैं। लेकिन आज यह जुमला काफी फेमस हो चुका है।

विज्ञापन


फिल्म के प्रोड्यूसर अरबाज खान के अनुसार कपिल शर्मा उनके अच्छे दोस्त हैं और उन्होंने बकायदे उनसे पूछ कर 'बाबा जी का ठुल्लू' जुमले से गाना फिल्माया है। इसको लेकर कपिल शर्मा भी काफी उत्साहित हैं। इस गाने के बोल 'तेरे प्यार में बन गया बाबा जी का ठुल्लू' डेनिश साबरी ने लिखा है।
विज्ञापन


इस गाने को साजिद-वाजिद ने कंपोज किया है। वहीं वाजिद खान ने इस गाने को अपनी आवाज दी है। इसके अलावा इस गाने में रैप भी किया गया है जिसे रैप स्टॉर डेनिश ने ही गाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

'डॉली की डोली' मे सोनम ने की बाईक राइ‌डिंग

film doly ki doli song Baba Ji ka Thullu

सोनम कपूर की फिल्म 'डॉली की डोली' एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में सोनम कपूर एक ठग के किरदार में हैं, जो शादी के बहाने लड़कों को लूटती है। फिल्म में एक जगह सोनम मोटर साइकिल की सवारी करती भी नजर आती हैं।

फिल्म में सोनम के साथ राजकुमार राव मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। अभिषेक डोगरा की फिल्‍म 'डॉली की डोली' 26 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर सोनम कपूर को काफी आशाएं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed