फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film director Kiran Rao finds impersonator on Facebook

एफआईआर कराने पुलिस स्टेशन पहुंचीं आमिर खान की पत्नी किरण राव

Sun, 05 Jun 2016 12:43 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Sun, 05 Jun 2016 12:43 PM IST
विज्ञापन
Film director Kiran Rao finds impersonator on Facebook

आमिर खान की पत्नी किरण राव ने पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस की साइबर सेल शाखा में दर्ज कराई गई इस शिकायत में किरण ने उनके नाम से चल रहे फर्जी फेसबुक अकाउंट की जांच करने की प्रार्थना की है। किरण राव शनिवार को बान्द्रा के कुरला में पुलिस स्टेशन पहुंचीं। किरण के नाम से चल रहे फेसबुक अकाउंट से उनके परिवार के लोगों और दोस्तों से बातें की जा रही हैं, जब उनके किसी दोस्त ने इस बाबत उनसे पूछा तो उनको इस बात का पता चला कि उनके नाम से फर्जी अकाउंट फेसबुक पर बनाया गया है।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, किरण राव के नाम से बनें फेबसुक अकाउंट से उनके दोस्तों, परिवार के लोगों और प्रशंसकों के साथ लंबी बातचीत हो रही है। ऐसे में किरण को डर है कि उनके नाम का फायदा उठाकर कोई इस तरह की हरकत ना कर दी जाए जिससे उनकी गलत छवि प्रशंसकों के बीच में बने।
विज्ञापन


एडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस के. एम. एम. प्रसन्ना ने इस बात की पुष्टि की है कि किरण ने पुलिस मे शिकायत दर्ज कराई है और वो इस पर कार्रवाई कर रहे हैं। किस मामले में किरण ने शिकायत दर्ज कराई और पुलिस के हाथ इसमें कितनी सफलता लगी है? इस सवाल पर प्रसन्ना ने कहा कि वो ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते, इससे जांच पर फर्क पड़ेगा क्योंकि ये एक संवेदनशील मामला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed