फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Film Bhool Chuk Maaf Actor Rajkumar Rao Reveal The Secret Of Successful Marriage

RajKumar Rao: ‘हम दोनों से ही भूल होती है लेकिन…’ बोले राजकुमार राव, अभिनेता ने बताया सफल शादी का राज

Fri, 02 May 2025 12:54 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Fri, 02 May 2025 12:54 PM IST
सार

जल्द ही राजकुमार राव की फिल्म ‘भूल चूक माफ’ रिलीज होगी, इसकी कहानी प्यार और शादी पर है। इस फिल्म के प्रमोशन में एक्टर राजकुमार राव व्यस्त हैं, इस दौरान उन्होंने अपनी सफल शादी के राज भी खोले।

विज्ञापन
Film Bhool Chuk Maaf Actor Rajkumar Rao Reveal The Secret Of Successful Marriage
राजकुमार राव और पत्रलेखा - फोटो : इंस्टाग्राम- @patralekhaa

विस्तार

राजकुमार राव और पत्रलेखा ने लगभग 11 साल तक डेटिंग की, साल 2021 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। पांच साल की शादी में क्या कभी राजकुमार राव से भूल हुई है? या कोई चूक हुई है? इस बारे में जब एक्टर से पूछा गया तो क्या था, उनका जवाब जानिए।

विज्ञापन


सफल रिश्ते का राज बताया 
राजकुमार राव और वामिका गब्बी ने हाल ही में विरेंद्र चावल को दिए गए इंटरव्यू में कहा, ‘हम दोनों से भूल होती है। पत्रलेखा और मैं जब कभी झगड़ा करते हैं तो ज्यादा देर तक एक-दूसरे से दूर नहीं रह पाते हैं। हम जल्दी ही एक-दूसरे को सॉरी बोले देते हैं। जिसकी भी गलती होती है, वह पहले सॉरी बाेल देता है। सच तो यह है कि हम एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते हैं।’

विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: Rajkummar Rao: 'बहुत दर्दनाक है, वो विजुअल्स दिमाग से जा नहीं रहे', पहलगाम आतंकी हमले पर बोले राजकुमार राव
विज्ञापन
विज्ञापन


ये गलती आज तक नहीं की
आगे राजकुमार राव कहते हैं, ‘जहां तक चूक का सवाल है तो ऐसा आज तक नहीं हुआ है। मैंने या पत्रलेखा ने कोई चूक नहीं की है।’ इसके बाद राजकुमार राव हंसने लगते हैं। वामिका भी राजकुमार की बात सुनकर हंसने लगती हैं। 

ये खबर भी पढ़ें: Bhool Chuk Maaf: भूल चूक माफ का प्रमोशन करने जयपुर पहुंचे राजकुमार राव-वामिका, फैंस को दिया सरप्राइज  
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Varinder Chawla (@varindertchawla)


 

वेव्स समिट में शामिल हुए 
शुक्रवार यानी 2 मई को राजकुमार राव को भी मुंबई के वर्ल्ड ऑडियो विजुअल एंड एंटरटेनमेंट समिट (वेव्स) में देखा गया। कई फिल्मी सितारों के अलावा राजकुमार भी इस इवेंट में शिरकत कर रहे हैं। यह कार्यक्रम 1 से 4 मई तक चलेगा। जहां तक राजकुमार राव के अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात है तो वह फिल्म 'मालिक' में नजर आएंगे। इस फिल्म में वह एक गैंगस्टर के रोल में नजर आएंगे। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed