{"_id":"50748c02-37a0-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"film-award-based-on-personal-relationships-amitabh","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम नहीं, रिश्तों की वजह से मिलते हैं अवॉर्डः अमिताभ ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
काम नहीं, रिश्तों की वजह से मिलते हैं अवॉर्डः अमिताभ
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Mon, 26 Nov 2012 01:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमिताभ बच्चन ने वैसे तो कभी अपने लिए अवार्ड न मिलने के बारे में दुख नहीं जताया है लेकिन बेटे अभिषेक बच्चन को फिल्म 'गुरु' के लिए अवार्ड मिलना उन्हें खल गया है। बिग बी ने ट्विटर के जरिये अपनी नाराजगी जाहिर की। अमिताभ ने कहा है कि फिल्मों के लिए अवार्ड परफार्मेस के लिए नहीं बल्कि रिश्तों के कारण मिलते हैं। अवार्ड मिलना इस बात पर निर्भर करता है कि लोगों से आपके रिश्ते कैसे हैं।
अमिताभ ने कहा कि मैने अभिषेक के साथ बैठकर दूरदर्शन पर 'गुरु' देखी। अभिषेक की एक्टिंग और फिल्म मेकिंग पर मुझे गर्व है। लेकिन इसके लिए अभिषेक को एक भी अवार्ड नहीं मिला। मैंने उसे यह कहकर समझाया कि फिल्म 'दीवार' के लिए मुझे और 'गंगा जमुना' के लिए दिलीप कुमार को एक भी अवार्ड नहीं मिला था। मेरे हिसाब से ये हमारी सबसे अच्छी फिल्म है।
वैसे इस बात से से फर्क नहीं पड़ता कि लोगों को आपकी पहचान होती है या नहीं, मायने यह रखता है कि आप अपनी क्षमता को पहचानें। बिग बी ने आगे लिखा है, कभी-कभी रिश्ते और परिस्थितियां यह तय करती हैं कि अवार्ड किसे मिलेगा। शिर्ले मैकलेन और लिज टेलर इसका इसका चर्चित उदाहरण हैं। दोनों ही अभिनेत्रियों को ऑस्कर के लिए नामित किया गया था। शिर्ले न्यूयार्क से समारोह में भाग लेने के लिए फ्लाइट पकड़ना था, लेकिन उसी समय उन्हें पता चला कि लिज टेलर को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने जाने का कार्यक्रम रद्द किया दिया क्योंकि उन्हें पता था कि सहानुभूति के कारण लिज को अवार्ड मिलने की संभावना ज्यादा थी।हालांकि अपनी प्रतिक्रिया देने के बाद अमिताभ को इस बात का खयाल आया कि उन्होंने कुछ ज्यादा ही बोल दिया। इसके बाद उन्होंने ट्विट किया, चलिए आगे बढ़ते हैं और अवार्ड के इस मुद्दे को भूल जाते हैं, इससे पहले कि कुछ ज्यादा बोलूं और कुछ लोग इसे बर्दाशत नहीं कर पाएंगे।