फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   film and tv employees to protest against pulwama attack observed black day

बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों की 'नो एंट्री', पुलवामा हमले के विरोध में फिल्म सिटी में प्रदर्शन

Sun, 17 Feb 2019 04:45 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sun, 17 Feb 2019 04:45 PM IST
विज्ञापन
film and tv employees to protest against pulwama attack observed black day
मुंबई फिल्म सिटी

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में हुए आंतकी हमले के विरोध में फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉइज (FWICE) ने रविवार को मुंबई फिल्म सिटी में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। फिल्म और टीवी इंडस्ट्री से जुड़े सेलेब्स ने आज काला दिवस मनाया और दो घंटे का काम बंद किया। इस दौरान पोस्ट प्रोडक्शन कार्य भी बंद रहे। 

विज्ञापन


इस दौरान फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉइज ने बॉलीवुड में पाकिस्तानी कलाकारों पर बैन लगाने की घोषणा की। इतना ही नहीं FWICE ने फैसला किया है कि अब भारत में पाकिस्तानी कलाकारों के गाने भी रिलीज नहीं होंगे। 
विज्ञापन
फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने इम्प्लॉइज फेडरेशन के अध्यक्ष बीएन तिवारी ने बताया कि वीरगति को प्राप्त हुए सीआरपीएफ के 40 जवानों को श्रद्धांजलि देने कलाकारों के अलावा कई क्रिकेट खिलाड़ी भी पहुंचे। इसके अलावा FWICE ने नवजोत सिंह सिद्धू को बहिष्कार करने की बात भी कही है। इस दौरान पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए और पाकिस्तान के झंडे भी जलाए गए।
जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ काफिले पर हमले में 40 जवानों के शहीद होने की घटना से पूरा देश गुस्से में है। घटने की निंदा करते हुए सबसे पहले अक्षय कुमार, प्रियंका चोपड़ा, विक्की कौशल, अनुपम खेर, अभिषेक बच्चन समेत कई सितारों ने अपनी प्रतिक्रिया दी। देशभर से शहीद हुए जवानों के परिवार की मदद के लिए लोग आगे आ रहे हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed