फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   film ae dil hai mushkil release date postponed

दिवाली पर रिलीज नहीं होगी 'ऐ दिल है मुश्किल', जानिए क्या है नई डेट

Thu, 06 Oct 2016 03:08 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 06 Oct 2016 03:08 PM IST
विज्ञापन
film ae dil hai mushkil release date postponed

फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' के रिलीज का ‌इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक बहुत बुरी खबर है। सुनने में आ रहा है कि अब ये फिल्म ‌दिवाली पर रिलीज नहीं की जाएगी। इसके पीछे एमएनएस की चेतावनी बताई जा रही है।

विज्ञापन


फिल्म के ट्रेलर में रणबीर कपूर और ऐश्वर्या राय बच्चन का रोमांस देखने के बाद दर्शक बेसब्री से ‌इस फिल्म का इंतजार कर रहे थे। लेकिन अब उनके मंसूबों पर पानी फिर गया है। इस फिल्म को टाले जाने की असली वजह उड़ी हमला है।
विज्ञापन


करण जौहर की इस फिल्म में पाकिस्तानी कलाकार फवाद खान ने भी मुख्य किरदार निभाया है। इसीलिए फिल्म को बैन करने की मांग चल रही है। करण को फिल्म में फवाद खान के रोल को हटाने की चेतावनी भी मिल चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

अब दिवाली पर रिलीज नहीं होगी 'ऐ दिल है मुश्किल', जानिए क्या है नई डेट

film ae dil hai mushkil release date postponed

मनसे का कहना है कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो थिएटर में घुसकर हॉल के पर्दे फाड़ द‌िए जाएंगे। इसके बाद से करण जौहर मुश्किल में पड़ गए हैं। कुछ मनसे कार्यकर्ताओं ने करण के ऑफिस के बाहर प्रदर्शन भी किया था।

अगर ऐसा हुआ तो अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' की चांदी हो जाएगी। इस फिल्म को टक्टर देने के लिए कोई बड़े बैनर की फिल्म सामने नहीं होगी। हालांकि दोनों ही फिल्मों का इन दिनों जमकर प्रमोशन चल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed