{"_id":"912b1880-7114-11e2-9304-d4ae52bc57c2","slug":"film-abcd-script-last-15-years-in-my-mind-remo-d-souza","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैने पहली बार बोले हैं हिंदी में डायलॉगः प्रभु देवा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
मैने पहली बार बोले हैं हिंदी में डायलॉगः प्रभु देवा
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Thu, 07 Feb 2013 07:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार को रिलीज हो रही भारत की पहली डांस थ्रीडी फिल्म 'एबीसीडी' की टीम रिलीज से एक दिन पहले अमर उजाला के नोएडा ऑफिस आयी। इस टीम में फिल्म के निर्देशक रीमो डीसूजा, मुख्य कलाकार प्रभु देवा और फिल्म के निर्माता सिद्वार्थ राय कपूर थे।
विज्ञापन
सवाल-जवाबों के बीच रीमो डिसूजा ने कहा कि इस डांस फिल्म की थीम उनके दिमाग में 15 साल से है। भारत, जहां डांस को इतना महत्व दिया जाता है में डांस फिल्म बननी ही चाहिए। यह सोच सालों से मेरे दिमाग में है जिसे मैने आज तक जिंदा रखा है। 'एबीसीडी' एक ऐसी फिल्म है जो लोगों को डांस के लिए प्रेरित करेगी।
विज्ञापन
इस मौके पर प्रभु देवा ने कहा कि यह फिल्म मेरे कॅरियर का अहम हिस्सा है। ऐसा पहली बार हुआ है जब मैं किसी फिल्म में हिंदी में संवाद बोल रहा हूं। यह मेरे लिए एक चैलेंज जैसा रहा है। प्रभु देवा ने कहा कि डांस को लेकर देश में एक अच्छा माहौल है और यह फिल्म युवाओं को अच्छी लगेगी।
विज्ञापन
फिल्म के निर्माता सिद्वार्थ राय कपूर ने कहा कि जब रीमो इस फिल्म की स्क्रिप्ट लेकर मेरे पास आए तो मैने इसे बनाने में बिल्कुल देर नहीं की। यह फिल्म हर उस युवा को अट्रैक करेगी जिसका डांस से थोड़ा भी मतलब है। थ्रीडी फॉर्मेट में यह फिल्म और भी भव्य हो गयी है।