Hrithik Roshan: जम्मू में 'एक पल का जीना' पर जमकर थिरके ऋतिक रोशन, फैंस को दिलाई रोहित की याद
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने साल 2000 में आई फिल्म 'कहो ना... प्यार है' के पॉपुलर गाने 'एक पल का जीना' पर जबर्दस्त डांस किया।
विस्तार
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की गिनती इंडस्ट्री के हैंडसम और स्टाइलिश अभिनेताओं में की जाती है। एक्टर अपनी फिल्मों के अलावा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी चर्चा में रहते हैं। फैन फॉलोइंग के मामले में भी ऋतिक किसी से पीछे नहीं हैं। बीते दिन रविवार को एक्टर एक ज्वेलरी ब्रांड के शोरूम का उद्घाटन करने के लिए जम्मू पहुंचे। इस मौके पर ऋतिक के चाहने वालों का तांता लग गया। इस दौरान अभिनेता ने साल 2000 में आई फिल्म 'कहो ना... प्यार है' के पॉपुलर गाने 'एक पल का जीना' पर जबर्दस्त डांस किया। जम्मू में अपने फैंस से मिले इतने प्यार के लिए अभिनेता ने फैंस का आभार जताया।
ऋतिक ने जताया फैंस का आभार
उन्होंने कहा, “आपके प्यार और समर्थन के लिए धन्यवाद जम्मू। मैं बहुत खुश हूं। आपका प्यार पाने के लिए मैं कड़ी मेहनत करूंगा।'' एक्टर ने आगे कहा, "ज्वेलरी ब्रांड के लिए जम्मू में यह मेरा पहला सार्वजनिक कार्यक्रम था।" अभिनेता को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ जमा हो गई। कई लोग कार्यक्रम स्थल के आसपास की इमारतों के ऊपर खड़े थे। एक्टर के फैंस ने उनके साथ जमकर सेल्फी भी ली।
विज्ञापन विज्ञापन
Sunny Deol: नहीं होगी सनी देओल के जुहू बंगले की नीलामी, बैंक ने वापस लिया नोटिस
'फाइटर' में आएंगे नजरऋतिक इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फाइटर' को लेकर चर्चा में हैं, जो भारत की पहली हवाई एक्शन फिल्म होगी। एक्टर आखिरी बार बड़े पर्दे पर साल 2022 में आई फिल्म 'विक्रम वेधा' में नजर आए थे। बता दें कि उन्होंने साल 2000 में आई फिल्म 'मिशन कश्मीर' की शूटिंग श्रीनगर में की थी। ऋतिक फिल्मों के अलावा अपनी लव लाइफ लेकर भी काफी सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर को अक्सर उनकी गर्लफ्रेंड और अभिनेत्री सबा आजाद के साथ स्पॉट किया जाता है।
यह भी पढ़ें- Second Sunday Gadar 2: ‘गदर 2’ से पहले इन 10 फिल्मों ने की संडे को सुपर कमाई, तारा सिंह ने तोड़े सारे रिकॉर्ड