{"_id":"59cb457a4f1c1bf2538b49ea","slug":"fifth-day-box-office-collection-of-rajkumar-roa-starrer-newton-touches-9-55-crores","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'न्यूटन' की कहानी ही कुछ ऐसी, 5वें दिन ही वसूल ली लागत, जानिए कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'न्यूटन' की कहानी ही कुछ ऐसी, 5वें दिन ही वसूल ली लागत, जानिए कलेक्शन
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
Updated Wed, 27 Sep 2017 12:30 PM IST
विज्ञापन
Newton
फिल्म 'न्यूटन' में दर्शकों को एक अच्छी कहानी के साथ राजकुमार राव की दमदार एक्टिंग भी देखने को मिली। जिसकी वजह से इस फिल्म को भारत की तरफ से ऑस्कर के लिए भी भेजा जा रहा है। बात अगर फिल्म की कमाई की करें तो यह फिल्म अब तक 9.55 करोड़ की कमाई कर चुकी है।
Trending Videos
Newton
- फोटो : Newton
इस फिल्म ने रिलीज के पांचवे दिन मंगलवार को 1.34 करोड़ का कारोबार किया। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' ने रिलीज के पहले दिन 96 लाख रुपए कमाए हैं। जबकि दूसरे दिन इस फिल्म ने 2.52 करोड़ का बिजनेस किया। तीसरे दिन इस फिल्म ने कमाई का ग्राफ मेंटेन रखते हुए 3.42 करोड़ और चौथे दिन 1.31 करोड़ का कारोबार किया।
#Newton jumps again... Tue bigger than Mon... Fri 96 lakhs, Sat 2.52 cr, Sun 3.42 cr, Mon 1.31 cr, Tue 1.34 cr. Total: ₹ 9.55 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 27, 2017
Newton
इस फिल्म को 350 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। 8-10 करोड़ में बनी इस फिल्म को क्रिटिक्स की तरफ से काफी सराहना मिली है। बता दें कि ये फिल्म रिलीज होने के 24 घंटे के अंदर ही पायरेसी का शिकार हो गई थी। जिसकी वजह से माना जा रहा है कि इसका असर फिल्म की कमाई पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
newton
फिल्म 'न्यूटन' एक युवा सरकारी क्लर्क न्यूटन कुमार की कहानी है जिसे नक्सल प्रभावित क्षेत्र में एक गांव में चुनाव कराने की जिम्मेदारी दी जाती है। फिल्म में यह एक ऐसा गांव दिखाया गया है जहां लोगों को इलेक्शन क्या होता है यह तक नहीं पता होता है।