निर्देशक संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावती में राजा रतन सेन की तलाश पूरी हो गई है। खबर है कि पाकिस्तानी ऐक्टर फवाद खान यह रोल करेंगे। भंसाली ने पिछले दो हफ्तों में फवाद से मुलाकात और स्क्रीन टेस्ट के बाद उन्हें यह भूमिका दी। पद्मावती का रोल दीपिका पादुकोण निभा रही हैं।
दीपिका के 'पति' बनेंगे पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान
यह पीरियड ड्रामा पद्मावती के प्रति दिल्ली के शासक अलाउद्दीन खिलजी की दीवानगी की कहानी कहेगा। दीपिका के बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह खिलजी की भूमिका में हैं। सूत्रों के मुताबिक भंसाली ने अपने तीनों कलाकारों की 200 दिनों की डेट्स ली हैं।
दीपिका के 'पति' बनेंगे पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान
सितंबर में शूटिंग शुरू हो जाएगी। बीते कुछ दिनों से राजा रतन सेन के रोल पर अटकलें लग रही थीं। भंसाली ने युवा ऐक्टर विक्की कौशल को यह रोल दिया था परंतु दीपिका को दो फिल्म पुराने ऐक्टर के साथ काम करना मंजूर नहीं था। फिल्म में पद्मावती और राजा रतन सेन के अंतरंग दृश्य भी हैं।
दीपिका के 'पति' बनेंगे पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान
विक्की के बाद शाहिद कपूर, अली जफर से लेकर शाहरुख खान और ऋतिक रोशन तक के नाम रतन सेन के लिए आए। परंतु फवाद के नाम पर मुहर लगी। असल में पद्मावती की कहानी में मुख्य आकर्षण दीपिका और रणवीर का रहेगा, अतः कोई ए-लिस्ट कलाकार रतन सेन की दोयम भूमिका नहीं चाहता था।
दीपिका के 'पति' बनेंगे पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान
पिछले कुछ दिनों में दीपिका और फवाद कई कार्यक्रमों में साथ दिखे। दोनों की दोस्ती भी लोगों की नजर में आई। बताया जाता है कि दीपिका ने ही भंसाली के सामने फवाद के नाम का प्रस्ताव रखा। बताया जाता है कि किसी बड़े सितारे के अभाव में भंसाली के पास दीपिका की पसंद को हां कहने के अलावा कोई रास्ता नहीं था।