फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fatwa to deny uorfi javed giving land for burial in kabristan faizan Ansari defame Muslim by bold cloths

Uorfi Javed Fatwa: उर्फी के खिलाफ फतवा जारी करने की अर्जी, फैजान अंसारी बोले- उसे दफन नहीं होने देंगे

Wed, 15 Feb 2023 11:00 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 15 Feb 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
Fatwa to deny uorfi javed giving land for burial in kabristan faizan Ansari defame Muslim by bold cloths
फैजान अंसारी, उर्फी जावेद - फोटो : सोशल मीडिया

आज के समय उर्फी जावेद सोशल मीडिया का एक जाना पहचाना चेहरा बन चुकी हैं। अतरंगी कपड़ों में फोटोज और वीडियोज शेयर करने को लेकर उर्फी जावेद हमेशा ही लाइमलाइट में बनी रहती हैं। कपड़ों की वजह से उर्फी को ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। वहीं हाल ही में एक्टर फैजान अंसारी ने उर्फी के खिलाफ फतवा जारी करने के लिए अर्जी दी है। बता दें कि अभिनेता पिछले कुछ समय से उर्फी जावेद के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।

विज्ञापन

सोशल मीडिया इन्फुएंसर फैजान अंसारी ने जुहू कब्रिस्तान में अर्जी दी है। फैजान अंसारी ने मीडिया के सामने कहा कि उर्फी जावेद के खिलाफ फतवा जारी किया जाए। उन्हें बेहद शर्म आती है जब कोई कहता है कि मुस्लिम लड़की नंगी घूम रही है। अंसारी ने आगे कहा कि उर्फी ने इस्लाम का अपमान किया है। जब उनका इंतकाल होगा तो उन्हें कब्रिस्तान में जगह भी नहीं दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

फैजान अंसारी ने मीडिया के सामने आगे कहा, 'उर्फी जावेद जिस तरह के कपड़े पहनती हैं, उससे दुनियाभर के मुसलमानों की बदनामी हो रही है। वह अगर ये कहती हैं कि वह इस्लाम को नहीं मानती हैं तो सबसे पहले अपना नाम बदले। हमें बहुत बुरा लगता है, जब कोई कहता है कि एक मुस्लिम लड़की इस तरह के कपड़े पहनती है'। अंसारी ने आगे बताया कि उन्होंने फतवा जारी करने के लिए दिल्ली के मौलाना और मुंबई के शहर काजी को भी शिकायत दी है। इसी के साथ फैजान ने कहा उर्फी अपना धर्म बदल लें। लेकिन साथ ही उसने ये भी कहा कि उन्होंने हर धर्म के लिहाज से भी तो सारी हदें पार कर दी हैं। फैजन ने कहा कि उर्फी तो वैसे भी कई बार अपने इंटरव्यू में बोल चुकी हैं कि वो तो खुद को मुस्लिम मानती ही नहीं हैं। 

विज्ञापन

बता दें कि उर्फी जावेद सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने एक से बढ़कर एक बोल्ड लुक्स फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं। यह हसीना आए दिन अपने बोल्ड अंदाज के कारण लोगों के निशाने पर भी रहती है।

यह भी पढ़ें: भारतीय ‘नाइट मैनेजर’ की मचेगी इंटरनेशनल धूम, हिंदी में बदलावों की झलक पर मोहित हुए साइमन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed