Fatima Sana Shaikh: कौन सा कमेंट पढ़कर नहीं रुकी फातिमा सना शेख की हंसी, अभिनेत्री ने किए कई दिलचस्प खुलासे
Fatima Sana Shaikh: फातिमा सना शेख ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कई दिलचस्प खुलासे किए। उन्होंने साझा किया कि एक मजेदार सोशल मीडिया टिप्पणी पढ़कर वह अपनी हंसी नहीं रोक पाई थीं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फातिमा सना शेख हिंदी सिनेमा की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में से एक हैं। अपने अभिनय के दम पर उन्होंने कम समय में दर्शकों के दिलों में खास पहचान बनाई है। हाल ही में उन्होंने अपने जीवन के कई पहलुओं को लेकर फिल्मफेयर से खुलकर बात की। मिर्गी के बारे में बात करते हुए उन्होंने साझा किया कि उन्हें ‘दंगल’ फिल्म की शूटिंग के दौरान इस बीमारी का पता चला था।
फातिमा के मुताबिक एक न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर होने के बावजूद उन्होंने खुद को मानसिक रूप से मजबूत बना रखा है। वह अब इसे अपने काम के बीच कभी आड़े नहीं आने देतीं। फातिमा ने कहा कि उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है और इससे निपटने के लिए मदद भी ली है। उन्होंने कहा कि पहले मुझे लगा कि चमकती रोशनी मिर्गी के दौरे को ट्रिगर करती है, इसलिए मैं इवेंट और स्क्रीनिंग से बचती थी और फोटोग्राफरों से फ्लैश का उपयोग न करने के लिए कहा करती थी। वे बहुत समझदार थे। बाद में मुझे एहसास हुआ कि चमकती रोशनी वास्तविक रूप से ट्रिगर नहीं करती थी, इसलिए मैंने उन्हें तस्वीरें लेने की अनुमति देनी शुरू कर दी। शुरू में मुझे सप्ताह में एक या दो बार दौरे पड़ते थे, लेकिन अब कम आते हैं। यह अभी भी कभी-कभी मेरे शूटिंग शेड्यूल को बाधित करता है, लेकिन अब हर कोई समझता है। उन्होंने कहा कि मैं अब इसे स्वीकार कर चुकी हूं, क्योंकि ये मेरे नियंत्रण के बाहर की चीज है।
Veer Pahariya: फिल्म ‘स्काई फोर्स’ के आखिरी सीन को शूट करने के बाद रो पड़े वीर पहाड़िया, जानिए क्या रही वजह?
फातिमा ने अपनी दोस्ती और रिश्तों को लेकर भी खुलासा किया। जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने अपने बारे में सबसे अजीब बात क्या सुनी है? तो उन्होंने कहा कि मुझे सुनने को मिला था कि मैं सान्या मल्होत्रा को डेट कर रही हूं। ऐसा इसलिए था, क्योंकि हम बहुत करीब थे। लोगों ने दो युवा अभिनेत्रियों को एक साथ लॉन्च होते हुए और एक-दूसरे के साथ इतने सहज और खुश नहीं देखा था।
फातिमा ने आमिर, शाहरुख और कमल हासन के साथ काम करने का अनुभव भी साझा किया। उन्होंने आमिर खान को एक पेशेवर और समय का पाबंद अभिनेता बताया। उन्होंने कहा कि उनसे उन्हें कई अहम बातें सीखने को मिलीं। वहीं, फातिमा के मुताबिक कमल हासन के साथ काम करना उनके लिए प्रेरणादायक अनुभव रहा, क्योंकि उनका समर्पण और पेशेवर रवैया बेहद प्रभावशाली था।
अपने निजी जीवन और रिश्तों के बारे में बात करते हुए फातिमा ने डेटिंग एप्स पर भी टिप्पणी की। अभिनेत्री ने कहा कि वह रिश्ते में बेईमानी बर्दाश्त नहीं कर सकतीं। उन्होंने खुलासा किया कि रिश्तों में धोखा खा चुकी हैं और यह अनुभव उनके लिए काफी दर्दनाक रहा है।
उन्होंने आगे कहा कि वह ‘राया’ और ‘टिंडर’ जैसी डेटिंग एप्स को ट्राई कर चुकी हैं। साथ ही, उन्होंने यह भी कहा कि मौजूदा समय में वह सिंगल हैं। सोशल मीडिया के बारे में बात करते हुए फातिमा ने कहा कि अब वह ज्यादा प्रभावित नहीं होतीं। उनके अनुसार सोशल मीडिया पर लोग अक्सर दूसरों को नीचे गिराने में खुश रहते हैं। फातिमा ने कहा कि सोशल मीडिया पर खास तौर पर लड़कियों को ट्रोल किया जाता है और यह काफी डरावनी बात है।
सोशल मीडिया पर एक मजेदार टिप्पणी को लेकर फातिमा ने कहा, "किसी ने मेरे 'दंगल' लुक पर कमेंट किया था कि मैं शुभमन गिल जैसी दिखती हूं। यह सुनकर मुझे हंसी आई और मैंने उसे शेयर भी किया।" यह टिप्पणी उन्हें सोशल मीडिया के हल्के-फुल्के और मजेदार पहलुओं से जोड़ती है, जो उन्होंने कभी नकारात्मकता से बचने के बजाय खुले दिल से अपनाया है।
संबंधित वीडियो