{"_id":"6787a7de820e850a2f0b4944","slug":"chidiya-udd-jackie-shroff-lead-his-bold-portrayal-in-sikandar-kher-web-series-know-what-actor-says-2025-01-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chidiya Udd: वेश्यालय की गलियां, अंडरवर्ल्ड का खौफ, चिड़िया उड़ में खूंखार लगे जैकी श्रॉफ, फैंस ने की तारीफ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Chidiya Udd: वेश्यालय की गलियां, अंडरवर्ल्ड का खौफ, चिड़िया उड़ में खूंखार लगे जैकी श्रॉफ, फैंस ने की तारीफ
Wed, 15 Jan 2025 05:49 PM IST
दीक्षा पाठक
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 15 Jan 2025 05:49 PM IST
सार
'चिड़िया उड़' मुंबई, अपराध, वेश्यावृति और अपनी जिंदगी के लिए लड़ती एक गांव की लड़की की कहानी है, जिसमें जैकी श्रॉफ ने अपने किरदार से दर्शकों की खूब तारीफें बटोरी हैं।
विज्ञापन
चिड़िया उड़
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जैकी श्रॉफ इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'बेबी जॉन' में खलनायक के रूप में अपने रोल को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका में हैं। स्क्रीन पर खतरनाक किरदार निभाने वाले जैकी अब अमेजन एमएक्स प्लेयर के सीरीज 'चिड़िया उड़' में नजर आ रहे हैं। इस सीरीज में दर्शक एक बार जैकी श्रॉफ के खतरनाक अवतार को देख पाएंगे क्योंकि पूरी सीरीज अंडरवर्ल्ड के इर्द गिर्द घूमती है।
कादिर खान की भूमिका में छाए जैकी श्रॉफ
सीरीज में जैकी किरदार का नाम कादिर खान है। जो मुंबई के अंडरवर्ल्ड पर राज करता है। सीरीज की पूरी कहानी 90 के दशक की है, जिसमें मुंबई का माहौल काफी खतरनाक होता है। इस शहर में अंडरवर्ल्ड का दबदबा होता है और जिस्मफरोशी की दुनिया की गुमनाम गलियां होती हैं। गांव से आई लड़कियों का शोषण किया जाता है और जो लोग इससे बाहर निकलना चाहते हैं, यह सीरीज उनके दर्द को बखूबी बयां करती है।
यह है सीरीज की कहानी
सीरीज की कहानी में जैकी का किरदार कादिर पूरे शहर में सम्मान प्राप्त करता है और पूरे नेटवर्क की चाबी रखता है। हालांकि, वह अपने निजी संंबंधों में काफी उलझा हआ रहता है। कादिर अपने बेटे अकरम को अपना उत्तराधिकारी बनाना चाहता है। अपने किरदार के बारे में बताते हुए जैकी श्रॉफ ने कहा, "कादिर खान का किरदार निभाना एक बड़ी चुनौती थी। वह काफी अलग है और यह चीज मुझे उनके किरदार से जोड़ती है। जैसा कि मैं कहता हूं वह 'बिंदास' है, लेकिन उसके अपने संघर्ष हैं।"
विज्ञापन
इस उपन्यास पर आधारित है सीरीज
इस सीरीज का निर्देशन रवि जाधव ने किया है। पूरी सीरीज को मोहिंदर प्रताप सिंह और चिंतन गांधी ने लिखी है। यह सीरीज आबिद सुरती के मशहूर उपन्यास 'केज' पर आधारित है। 'चिड़िया उड़' में भूमिका मीणा मुख्य भूमिका में हैं। इसके साथ ही सीरीज में सिकंदर खेर, मधुर मित्तल, मयूर मोरे और मीता वशिष्ठ भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।