फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fatima Sana Shaikh Got Scared of Fans Getting Close To Her Social Media Users Said over Reacting

Fatima Sana Shaikh: सेल्फी लेने फैन पहुंचा इतना करीब, घबरा गईं फातिमा; यूजर बोले- ‘ओवर रिएक्ट’

Tue, 08 Jul 2025 07:32 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Tue, 08 Jul 2025 07:32 PM IST
सार

फातिमा सना शेख का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फातिमा के साथ फोटो क्लिक करवाने की कोशिश में एक फैन ने एक्ट्रेस को ही डरा दिया। इस वीडियो में फातिमा का रिएक्शन देखकर यूजर ने एक्ट्रेस को ही ट्रोल कर दिया। 

विज्ञापन
Fatima Sana Shaikh Got Scared of Fans Getting Close To Her Social Media Users Said over Reacting
फातिमा सना शेख - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

इन दिनों फातिमा सना शेख अपनी दो फिल्मों ‘मेट्रो इन दिनों’ और ‘आप जैसा कोई’ के कारण चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से दर्शकों के बीच एक अलग जगह बना ली है। अब फैंस भी एक्ट्रेस के साथ फोटो क्लिक करवाने के लिए एक्साइटेड रहते हैं। हाल ही में एक फैन ने भी फातिमा के साथ सेल्फी लेनी चाहिए, मगर उस फैन के कारण एक्ट्रेस घबरा गई। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। यूजर इस वीडियो पर रिएक्ट कर रहे हैं और फातिमा को ही ट्रोल कर रहे हैं। 

विज्ञापन

फैन आया करीब, घबराकर पीछे हटी फातिमा
वीडियो में दिख रहा है कि फातिमा किसी से बात करती हुई आगे बढ़ती है, उनका ध्यान आगे की तरफ नहीं होता है। तभी सामने एक फैन फोन लिए आता है, जो फातिमा के करीबी आकर खड़ा हो जाता है, अचानक उस शख्स को सामने देख फातिमा घबरा जाती है। इस पर फैन भी पीछे हट जाता है और दूर से सेल्फी ले लेता है। वह फातिमा को सॉरी बोलकर भी जाता है।  

विज्ञापन


View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood Videos (@instantbollywoodvideos)

विज्ञापन
विज्ञापन



यूजर ने फातिमा के रिएक्शन को ओवर बताया
सोशल मीडिया यूजर ने भी इस वायरल वीडियो पर रिएक्ट किया है। एक यूजर ने लिखा, ‘यह ओवर रिएक्ट कर रही है, वह लड़का भी अनकंफर्टेबल हो गया।’ एक अन्य यूजर ने भी कमेंट किया, ‘ओवर रिएक्ट, ओवर ड्रामा।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘वह लड़का इतना करीब भी नहीं आया था, यह बेमतलब का ड्रामा कर रही हैं।’  



‘मेट्रो इन दिनों’ और ‘आप जैसा कोई’ में क्या है रोल
हालिया रिलीज ‘मेट्रो इन दिनों’ में फातिमा सना शेख एक लव स्टोरी का हिस्सा हैं। वहीं ‘आप जैसा कोई’ में भी वह माधवन के साथ एक अलग तरह की लव स्टोरी का हिस्सा बनी हैं। दोनों ही फिल्मों में फातिमा के किरदार काफी हटकर हैं। माधवन वाली फिल्म में वह एक माॅडर्न टीचर के रोल में दिखेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed