फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fast and Furious 9 Vin Diesel John Cena Movie Released on Amazon Prime Video Stream now

Fast and Furious 9: विन डीजल के फैंस के लिए खुशखबरी, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई ‘फास्ट एंड फ्यूरियस 9’

Thu, 21 Jul 2022 07:39 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 21 Jul 2022 07:39 PM IST
सार

फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी के फैंस की संख्या भारत में भी बहुत अधिक है। यही वजह है कि इसकी हर एक फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती है। 

विज्ञापन
Fast and Furious 9 Vin Diesel John Cena Movie Released on Amazon Prime Video Stream now
फास्ट एंड फ्यूरियस 9 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हॉलीवुड फिल्म 'फास्ट एंड फ्यूरियस' के फैंस के लिए अच्छी खबर है। इस फिल्म को ओटीटी पर रिलीज कर दिया गया है। लंबे समय से फैंस को इस फिल्म के ओटीटी रिलीज का इंतजार था। लोगों बेताबी को देखते हुए अब इसे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लॉन्च कर दिया गया है। फास्ट एंड फ्यूरियस 9- द फास्ट सागा दुनियाभर के सिनेमाघरों में पहले ही धमाल मचा चुकी है। ऐसे में अगर आपने यह फिल्म नहीं देखी है तो एक्शन से भरपूर से यह फिल्म आप ओटीटी पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उठा सकते हैं लुत्फ

फास्ट एंड फ्यूरिस 9 को आज यानी 21 जुलाई से अमेजन प्राइम पर रिलीज कर दिया गया है। इस बात की जानकारी खुद अमेजन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है। इंस्टा पर फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए बताया गया है कि दर्शक इसे हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, तेलुगू और कन्नड़ में देख सकते हैं।

View this post on Instagram

A post shared by amazon prime video IN (@primevideoin)

विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर इतना था कलेक्शन 

फास्ट एंड फ्यूरियस फ्रेंचाइजी के फैंस की संख्या भारत में भी बहुत अधिक है। यही वजह है कि इसकी हर एक फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करती है। हालांकि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी थी। कोरोना महामारी के समय इस फिल्म को भारत में रिलीज किया गया था। जिसकी वजह से टिकट खिड़की पर यह फिल्म महज 13.61 करोड़ का कलेक्शन ही कर सकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed