फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   farhan does'nt happy with 100cr club

"मुझे नहीं चाहिए ये 100 करोड़ क्लब"

Mon, 12 Aug 2013 05:16 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Mon, 12 Aug 2013 05:16 PM IST
विज्ञापन
farhan does'nt happy with 100cr club
फरहान अख्तर के मिजाज दूसरे एक्टरों से एकदम अलग हैं। कहां तो लोग हंड्रेड करोड़ क्लब में एंट्री पाने के लिए तरसते हैं, लेकिन फरहान हैं कि इस मामले में ज्यादा उत्साहित नजर नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन


भाग मिल्खा भाग के सौ करोड़ बिजनेस करने के सवाल पर वे खुशी तो जाहिर कर रहे हैं। लेकिन जैसे ही हंड्रेड करोड़ क्लब में एंट्री की बात आती है, वे असहज हो जाते हैं। उनके मुंह से अनायास निकल पड़ता है उफ, हंड्रेड करोड़ क्लब!
विज्ञापन


आखिर फरहान को इस क्लब से दिक्कत क्या है? इस बारे में फरहान का कहना है कि सौ करोड़ का यह चक्कर बड़ा ही खतरनाक है। किसी फिल्म की बड़ी सफलता को इस तरह के आंकड़ों में बांधने से फिल्मकारों पर एक अलग किस्म का दबाव बन जाता है, जो कि रचनात्मक कतई नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


फरहान का साफ कहना है कि भाग मिल्खा भाग के सौ करोड़ का बिजनेस करने से उन्हें बहुत ज्यादा खुशी है, लेकिन क्लब का यह चक्कर परेशान किए हुए है। बता दें कि भाग मिल्खा भाग को मिली बड़ी सफलता के बाद फरहान को बॉलीवुड ने बतौर एक्टर सीरियसली लेना शुरू कर दिया है।


उन्हें कई अच्छे ऑफर मिलने लगे हैं। हो सकता है कि एक्टिंग की व्यस्तता की वजह से कुछ साल अब फरहान अपने प्रोडक्शन हाउस की कोई भी फिल्म निर्देशित न कर पाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed