{"_id":"698e9dbe38bc5a795a091df2","slug":"farhan-akhtar-part-of-hollywood-movie-the-beatles-a-four-film-cinematic-event-2026-02-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हॉलीवुड बना फरहान अख्तर का लक्ष्य, ‘द बीटल्स’ फिल्म में अभिनय को लेकर लगी अटकलें, जानें निभाएंगे कौन सा रोल?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
हॉलीवुड बना फरहान अख्तर का लक्ष्य, ‘द बीटल्स’ फिल्म में अभिनय को लेकर लगी अटकलें, जानें निभाएंगे कौन सा रोल?
Fri, 13 Feb 2026 09:13 AM IST
पूनम कंडारी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Fri, 13 Feb 2026 09:13 AM IST
सार
Farhan Akhtar In Hollywood Movie: देसी गर्ल के बाद कई बॉलीवुड एक्टर्स हॉलीवुड की राह पर चलने को तैयार हैं। इस लिस्ट में फरहान अख्तर का नाम भी शामिल हो सकता है। फिल्म 'द बीटल्स: ए फोर फिल्म सिनेमैटिक इवेंट' का वह हिस्सा हो सकते हैं। जानिए, इस फिल्म में कौन से किरदार में आएंगे नजर?
विज्ञापन
फरहान अख्तर
- फोटो : इंस्टाग्राम@Farhan Akhtar
विस्तार
फरहान अख्तर ने बॉलीवुड में बतौर निर्देशक ही नहीं अभिनेता भी बेहतरीन फिल्में दी हैं। पिछले दिनों वह फिल्म 'डॉन 3' को लेकर में थे, इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। अब वह हॉलीवुड में डेब्यू को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। खबर है कि वह म्यूजिक बैंड बीटल्स पर बन रही एक फिल्म का वह हिस्सा हो सकते हैं।
विज्ञापन
फिल्म में निभाएंगे कौन सा किरदार?
डायरेक्टर सैम मेंडेस बड़े स्तर पर एक हॉलीवुड फिल्म 'द बीटल्स: ए फोर फिल्म सिनेमैटिक इवेंट' बना रहे हैं। इसी फिल्म से फरहान अख्तर का हॉलीवुड डेब्यू होगा। वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म में वह मशहूर भारतीय सितार वादक रवि शंकर का किरदार निभाएंगे।
विज्ञापन
ये खबर भी पढ़ें: क्यों फरहान अख्तर ने रणवीर सिंह से मांगे 40 करोड़ रुपये, ‘डॉन 3’ से क्या है कनेक्शन!
विज्ञापन
क्यों खास होगा फरहान अख्तर का किरदार?
बता दें कि सितार वादक रवि शंकर से ‘द बीटल्स’ म्यूजिक बैंड के जॉर्ज हैरिसन काफी प्रभावित थे। 1960 के दशक में द बीटल्स म्यूजिक बैंड ने इंडियन क्लासिकल म्यूजिक को अपने गानों में शामिल किया था। रवि शंकर और बीटल्स का संगम संगीत जगत की बड़ी घटना बन गई थी। इसी वजह से फिल्म में फरहान अख्तर का रोल अहम हो जाता है।
इन बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स पर काम कर रहे हैं फरहान अख्तर?
फिल्म ‘120 बहादुर’ में पिछले साल फरहान अख्तर नजर आए थे। इस फिल्म में उन्होंने अभिनय किया था। इसके अलावा वह फिल्म ‘डॉन 3’ का निर्देशन भी करेंगे। इसमें पहले रणवीर सिंह लीड रोल में थे लेकिन उन्होंने यह फिल्म छोड़ दी है, ऐसी खबरें सुनने को मिल रही हैं।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन