Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Farhan Akhtar Movie 120 Bahadur Second Teaser release on Lata Mangeshkar birth anniversary with her song

120 Bahadur Teaser: स्वर कोकिला की जयंती पर फरहान का फैंस को तोहफा, टीजर में सुनाई दी लता मंगेशकर की आवाज

Sun, 28 Sep 2025 03:29 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 28 Sep 2025 03:29 PM IST
सार

120 Bahadur Movie Teaser 2: फरहान अख्तर ने आज 28 सितंबर को लता मंगेशकर की बर्थ एनिवर्सरी पर फैंस को तोहफा दिया है। उन्होंने अपनी आगामी फिल्म '120 बहादुर' का दूसरा टीजर जारी किया है, जिसके बैकग्राउंड में लता मंगेशकर का चर्चित देशभक्ति सॉन्ग 'ऐ मेरे वतन के लोगों' चल रहा है। 

विज्ञापन
Farhan Akhtar Movie 120 Bahadur Second Teaser release on Lata Mangeshkar birth anniversary with her song
120 बहादुर, लता मंगेशकर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

अभिनेता फरहान अख्तर अपनी आगामी फिल्म '120' बहादुर को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने आज 28 सितंबर को फिल्म का पोस्टर रिलीज किया। इतना ही नहीं, फिल्म का दूसरा टीजर भी जारी किया है। आज लता मंगेशकर की बर्थ एनिवर्सरी भी है। फिल्म के दूसरे टीजर के बैकग्राउंड में स्वर कोकिला के लोकप्रिय देशभक्ति गीत 'ऐ मेरे वतन के लोगों' को सुना जा सकता है। फरहान ने लता मंगेशकर की बर्थ एनिवर्सरी पर उन्हें याद किया है और इस अनोखे अंदाज में श्रद्धांजलि दी है।

विज्ञापन
Trending Videos

Farhan Akhtar Movie 120 Bahadur Second Teaser release on Lata Mangeshkar birth anniversary with her song
120 बहादुर टीजर - फोटो : इंस्टाग्राम

टीजर में दिखेगी सैनिकों के पराक्रम और बलिदान की झलक
फिल्म '120 बहादुर' का दूसरा टीजर आज रविवार को एक्सेल मूवी एंटरटेनमेंट के इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन लिखा है, 'पराक्रम। देशभक्ति। बलिदान। रेजांग ला के वीरों की वीरता और बलिदान का की याद। 1962। 120 बहादुर'। फिल्म का टीजर शानदार और रोंगटे खड़े कर देने वाला है।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)


विज्ञापन
विज्ञापन

Farhan Akhtar Movie 120 Bahadur Second Teaser release on Lata Mangeshkar birth anniversary with her song
120 बहादुर टीजर - फोटो : इंस्टाग्राम

1962 भारत-चीन युद्ध पर आधारित है '120 बहादुर'
लता मंगेशकर का देशभक्ति से ओत-प्रोत यह गाना 1962 के भारत-चीन युद्ध में सैनिकों के बलिदान की याद दिलाता है। फरहान अख्तर की फिल्म '120 बहादुर' भी इसी जंग में रेजांगला युद्ध में शहीद हुए जवानों की कहानी पर आधारित है। आज 28 सितंबर को लता मंगेशकर की जयंती पर फिल्म के मेकर्स ने उनके लोकप्रिय गाने के साथ टीजर रिलीज किया है।

View this post on Instagram

A post shared by Excel Entertainment (@excelmovies)


विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म '120' बहादुर 21 नवंबर को रिलीज होगी। फिल्म के निर्देशन की कमान रजनीश घई ने संभाली है। फिल्म को फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी प्रोड्यूस कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग लद्दाख में हुई है। फिल्म के टीजर ने नेटिजन्स प्रतिक्रिया देते हुए तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'फरहान को इसलिए सबसे प्रतिभाशाली एक्टर कहा जाता है'। एक यूजर ने लिखा, 'टीजर देखकर रोंगटे खड़े हो गए'। एक यूजर ने लिखा, 'कमाल की सिनेमैटोग्राफी है'।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed