फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   farhan akhtar avoid sport activist

इन दिनों किससे छिप रहे हैं 'मिल्खा सिंह'

Wed, 21 Aug 2013 07:17 AM IST
मुंबई/ब्यूरो
मुंबई/ब्यूरो Updated Wed, 21 Aug 2013 07:17 AM IST
विज्ञापन
farhan akhtar avoid sport activist

परदे पर मिल्खा सिंह का किरदार निभाने वाले फरहान अख्तर इन दिनों कुछ खास लोगों से छिप रहे हैं। ऐसा वह किसी खास वजह से कर रहे हैं। फरहान अख्तर की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' 100 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है।

विज्ञापन


सितारों के साथ राजनेताओं जैसी ट्रेजडी है। पहले तो वे पब्लिक का प्यार पाना चाहते हैं, मीडिया में खूब दिखना और छाना चाहते हैं। लेकिन जैसे ही उनका मतलब नकल जाता है, वे सबसे दूर भाग जाते हैं।
विज्ञापन


पिछले दिनों ‘भाग मिल्खा भाग’ को प्रमोट करने के लिए फरहान अख्तर देश भर में यहां-वहां खूब भागे। अब फिल्म ने करोड़ों कमा लिए तो ‘मिल्खाजी’ मैदान से गायब हैं! उनका स्वार्थ सिद्ध हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


असल में मिल्खा की कामयाबी देखने के बाद देश के कम लोकप्रिय खिलाड़ियों और खेल संघों के मन में उम्मीद की किरण जागी थी कि फरहान उनके लिए खड़े होंगे। वे थोड़ा समय निकालेंगे तो उनके बहाने लोगों की नजर भी उन पर पड़ेगी। शायद कुछ उद्धार होगा। खबर है कि फिल्म के हिट होने के बाद से क्रिकेट की बरगद छाया में न पनप पाने वाले खेलों के संगठनों ने फरहान के पास थोड़ा वक्त देने की अपील की।

फरहान के घर-दफ्तर में ऐसे अनुरोधों का तांता लग गया है। लेकिन सौ करोड़ के क्लब में शामिल हो चुके फरहान के पास अब इन सबके लिए कोई वक्त नहीं है। पता चला है कि उन्होंने अपने पर्सनल स्टाफ को खेलसंघों की तरफ से या रहे अनुरोधों को ‘प्यार भरा जवाब’ लिखने के आदेश दिए हैं।

खैर, सिर्फ अपनी फिल्मों को चलाने में दिलचस्पी लेने वाले फरहान अब अपने पिता जावेद अख्तर की लड़ाई में साथ देने के लिए खड़े हो रहे हैं। जावेद ने ‘जंजीर’ का रीमेक करने वाले निर्माताओं पर मुकदमा ठोक रखा है। उनका कहना है कि फिल्म निर्माण से पहले उसकी इजाजत नहीं ली गई। मूल जंजीर सलीम-जावेद की जोड़ी ने लिखी थी।


फरहान ने अब ‘जंजीर’ के निर्माताओं का नाम लिए बिना उन्हें नसीहत दी है कि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। पुरानी फिल्म की रीमेक के लिए इजाजत लेना जरूरी है। उन्होंने खुद अपना उदाहरण दिया कि जब ‘डॉन’ बनाई थी, तो पहले इजाजत ली थी। अब आप सोचेंगे कि फिल्म लिखी किसने थी, तो जवाब है सलीम-जावेद ने! यानी मामला घर का ही। अब फरहान की इस मासूमियत को क्या कहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed