फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Farah Khan Visit to Shahida Ansari House In Slums Area with Cook Dilip made Recipe Of Aloo Bhaji

स्लम एरिया में दिलीप को लेकर इस इन्फ्लुएंसर के घर पहुंचीं फराह खान, यूजर बोले- ये सेलेब एपिसोड से ज्यादा बेहतर

Mon, 23 Mar 2026 07:21 PM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Jyoti Raghav Updated Mon, 23 Mar 2026 07:21 PM IST
सार

Farah Khan Visit to Shahida Ansari Home: कोरियोग्राफर और डायरेक्टर फराह खान अपने कुकिंग व्लॉग्स को लेकर खूब सुर्खियों में रहती हैं। अक्सर वे नई-नई रेसिपी की खोज में सेलेब्स के घर जाती हैं। मगर, हाल ही में वे मुंबई के स्लम एरिया में पहुंचीं।

विज्ञापन
Farah Khan Visit to Shahida Ansari House In Slums Area with Cook Dilip made Recipe Of Aloo Bhaji
शाहिदा अंसारी के घर पहुंचीं फराह खान - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

फराह खान अपने कुकिंग व्लॉग को लेकर खूब चर्चा में रहती हैं। फराह खान अक्सर चर्चित सितारों के घर नई-नई रेसिपी की खोज में जाती हैं और कुक दिलीप के साथ वहीं पर उस डिश को बनाकर फैंस को दिखाती हैं। मगर, इस बार फराह खान स्लम एरिया में पहुंचीं। वे सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर शाहिदा अंसारी के घर पहुंचीं, जो मुंबई के स्लम में रहती हैं। फराह के इस एपिसोड को नेटिजन्स का खूब प्यार मिल रहा है। 

विज्ञापन

Farah Khan Visit to Shahida Ansari House In Slums Area with Cook Dilip made Recipe Of Aloo Bhaji
शाहिदा अंसारी के घर पहुंचीं फराह खान - फोटो : वीडियो ग्रैब

शाहिदा के घर आलू भाजी बनाने पहुंचीं फराह खान
फराह खान शाहिदा अंसारी के घर यूं तो आलू पुलाव बनाने गई थीं। मगर, शाहिदा ने अपने घर पर उन्हें आलू भाजी बनाकर खिलाई। फराह खान, शाहिदा और दिलीप ने मिलकर आलू की यह रेसिपी बनाई और फिर साथ में खाना खाया। इस दौरान फराह ने शाहिदा से कई दिलचस्प बातें भी साझा कीं। उन्होंने शाहिदा से उनकी स्ट्रगल स्टोरी पूछी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Farah Khan Visit to Shahida Ansari House In Slums Area with Cook Dilip made Recipe Of Aloo Bhaji
शाहिदा अंसारी के घर पहुंचीं फराह खान - फोटो : वीडियो ग्रैब

फराह खान और दिलीप को देखने उमड़े लोग
फराह जैसे ही शाहिदा अंसारी के घर पहुंचीं तो उन्हें देखने के लिए वहां लोगों का हुजूम उमड़ आया। फराह ने वहां आए लोगों से भी बातचीत की। फराह खान ने शाहिदा से उनके सफर के बारे में पूछा कि यह सफर कैसे शुरू हुआ? इस पर शाहिदा ने कहा, 'मुझे बचपन से एक्टिंग का शौक था। मेरे शौहर ने इंस्टाग्राम पर आईडी बनाकर दी। मैं इस पर कंटेंट बनाने लगी। शाहिदा ने इस दौरान बताया कि उन्हें लोकप्रिय होने में आठ साल लगे।

विज्ञापन

Farah Khan Visit to Shahida Ansari House In Slums Area with Cook Dilip made Recipe Of Aloo Bhaji
शाहिदा अंसारी के घर पहुंचीं फराह खान - फोटो : वीडियो ग्रैब

फराह खान बोलीं- 'मैं पांच साल ऐसे घर में रही हूं'
फराह ने जब शाहिदा से पूछा कि इस घर में कितने लोग रहते हैं? इस पर शाहिदा ने बताया कि पांच लोग रहते हैं। इसके बाद फराह ने अपने संघर्ष के दिन याद करते हुए कहा, 'क्या तू यकीन करेगी कि मैं इतने से ही एक कमरे में अपने भाई साजिद और मम्मी के साथ पांच साल रही हूं'। इस पर साजिदा ने कहा कि हां, बिल्कुल यकीन करूंगी। इसके बाद फराह ने बताया, 'मेरी आंटी का स्टोर रूम था। उसमें हम लोग पांच साल रहे'।

Farah Khan Visit to Shahida Ansari House In Slums Area with Cook Dilip made Recipe Of Aloo Bhaji
शाहिदा अंसारी के घर पहुंचीं फराह खान - फोटो : वीडियो ग्रैब

नेटिजन्स बोले- 'फराह अब आप सही जगह पहुंचीं'
फराह खान के इस कुकिंग व्लॉग को नेटिजन्स का खूब प्यार मिल रहा है। यूजर्स लिख रहे हैं, 'फराह अब आप सही जगह पहुंची हैं'। वहीं, कई यूजर्स कमेंट कर रहे हैं, 'यह एपिसोड सेलेब्स वाले एपिसोड से कहीं ज्यादा बेहतर है'। कुछ यूजर्स इसे बेस्ट एपिसोड बता रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed