फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Farah Khan Praise Akshaye Khanna Role In Dhurandhar Movie Says He Deserves An Oscar

‘अक्षय खन्ना ऑस्कर अवॉर्ड डिजर्व करते हैं…’, फराह खान ने जमकर सराहा’; साझा की ‘तीस मार खान’ वाली फनी पोस्ट

Mon, 08 Dec 2025 08:22 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पूनम कंडारी Updated Mon, 08 Dec 2025 08:22 PM IST
सार

Farah Khan Praise Akshaye Khanna Role In Dhurandhar: हाल ही में फिल्म ‘धुरंधर’ रिलीज हुई। फिल्म में लीड रोल रणवीर सिंह का है लेकिन चर्चा में अक्षय खन्ना है। हाल ही में फराह खान ने भी उनके किरदार की तारीफ की।

विज्ञापन
Farah Khan Praise Akshaye Khanna Role In Dhurandhar Movie Says He Deserves An Oscar
फराह खान, फिल्म 'धुरंधर' में अक्षय खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder

विस्तार

फराह खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए अक्षय खन्ना की जमकर तारीफ की है। फिल्ममेकर का मनाना है कि फिल्म ‘धुरंधर’ में अपने दमदार अभिनय के लिए अक्षय खन्ना ऑस्कर अवॉर्ड डिजर्व करते हैं। इस बात को कहने के लिए उन्होंने अपनी फिल्म ‘तीस मार खान’ का रेफरेंस सीन लिया है। इस फिल्म में अक्षय खन्ना ने भी एक अहम किरदार निभाया था। 

विज्ञापन

फराह खान ने ‘तीस मार खान’ का सीन शेयर किया
फराह खान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें एक जगह पर अक्षय खन्ना ‘धुरंधर’ फिल्म के किरदार रहमान डकैत के रोल में नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरी वीडियो में फिल्म ‘तीस मार खान’ का सीन है, जिसमें अक्षय कुमार, अक्षय खन्ना के किरदार को देखकर कहते हैं, ‘वो रहा मेरा सुपरस्टार, मेरा ऑस्कर।’ इन दिनों यह सीन सोशल मीडिया पर वायरल है। फैंस भी मान रहे हैं कि फिल्म ‘धुरंधर’ में अपने अभिनय के दम पर अक्षय खन्ना छा गए हैं।   

विज्ञापन




तीस मार खान का रेफरेंस क्यों दिया जा रहा है? 
फिल्म ‘तीस मार खान’ को फराह खान ने निर्देशित किया था। यह एक कॉमेडी फिल्म थी, जिसमें अक्षय खन्ना का किरदार एक एक्टर है, जो अपनी एक्टिंग के दम पर ऑस्कर पाने का ख्वाब देखता है। इस सीन को हाइलाइट करते हुए, फराह खान का कहना है कि ‘धुरंधर’ में की गई एक्टिंग के लिए अक्षय खन्ना ऑस्कर अवॉर्ड डिजर्व करते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये खबर भी पढ़ें: सोमवार को ‘धुरंधर’ ने क्या बरकरार रखा वीकएंड का कलेक्शन? जानें रणवीर सिंह की फिल्म की चौथे दिन की कमाई 

बॉक्स ऑफिस पर चांदी काट रही है ‘धुरंधर’
सैकनिल्क के अनुसार फिल्म ‘धुरंधर’ ने चाैथे दिन यानी सोमवार को 12.39 करोड़ रुपये की कमाई की है। यह फिल्म का शुरुआती कलेक्शन है। फिल्म ने कुल 115.39 करोड़ रुपये की कमाई भी कर ली है। आदित्य धर निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के अलावा संजय दत्त, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे उम्दा कलाकार भी नजर आए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed