फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Farah Khan Kunder share lovely video on Geeta kapur special birthday

Viral Video: फराह खान ने मानाया गीता कपूर का जन्मदिन, वीडियो शेयर कर जताई खुशी

Tue, 08 Jul 2025 06:02 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेई Updated Tue, 08 Jul 2025 06:02 PM IST
सार

Geeta Kapur: फराह खान कुंदर ने सोशल मीडिया हैंडल पर कोरियोग्राफर गीता कपूर के जन्मदिन का एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो पर प्रशंसकों ने भी जमकर प्यार बरसाया है।

विज्ञापन
Farah Khan Kunder share lovely video on Geeta kapur special birthday
फराह खान-गीता कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@farahkhankunder

विस्तार

बॉलीवुड निर्माता-निर्देशक फराह खान ने आज अपने सोशल मीडिया हैंडल पर गीता कपूर के साथ अपना एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में दोनों की मस्ती और दोस्ती साफ नजर आई।
विज्ञापन

फराह खान का पोस्ट
फराह खान ने आज गीता कपूर के जन्मदिन का एक पुराना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में गीता कप केक को काटती नजर आईं। फराह ने गीता को किस किया और जोर से गले लगाया। इस शानदार और मस्ती भरे वीडियो के साथ फराह ने कैप्शन में लिखा, 'जन्मदिन की शुभकामनाएं@geeta_kapurofficial.. हालांकि यह 5 जुलाई को था.. लेकिन आप भगवान जाने किसके साथ गायब थे?? लव यू बेबी।'

View this post on Instagram

A post shared by Farah Khan Kunder (@farahkhankunder)


विज्ञापन
विज्ञापन

फैंस के कमेंट्स
फराह के इस मजेदार वीडियो पर फैंस ने भी जमकर कमेंट किए। एक फैन ने लिखा, 'मस्त', एक और फैन ने लिखा, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं गीता मां', एक और फैन ने लिखा, 'महान राजकुमारी', एक और फैन ने लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो मां', एक और फैन ने लिखा, 'सबसे अच्छी जोड़ी', एक और फैन ने लिखा, 'जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं मैम।'
 
विज्ञापन

गीता कपूर
गीता कपूर ने हाल ही में 5 जुलाई को अपना जन्मदिन मनाया। गीता एक भारतीय कोरियोग्राफर और टेलीविजन पर्सनालिटी हैं। गीता ने सोनाली बेंद्रे और कोरियोग्राफर टेरेंस लुईस के साथ सोनी टीवी पर एक डांस रियलिटी शो इंडियाज बेस्ट डांसर को जज किया है। कथित तौर पर गीता ने अपने करियर की शुरुआत तब की जब वह 17 साल की उम्र में प्रसिद्ध बॉलीवुड कोरियोग्राफर फराह खान की मंडली में शामिल हुईं।

यह भी पढ़ें: Sai Pallavi: साई पल्लवी की हिंदी डेब्यू 'एक दिन' की आई रिलीज डेट, सुपरस्टार खान के बेटे संग जमेगी जोड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed