{"_id":"6715bb0fc841df0e6b0b2c5e","slug":"fans-love-the-trailer-teaser-songs-of-bhool-bhulaiyaa-3-kartik-aaryan-said-i-am-very-excited-for-the-release-2024-10-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 को मिल रही फैंस की प्रतिक्रिया पर बोले कार्तिक आर्यन, 'मैं भी फिल्म के लिए...'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhool Bhulaiyaa 3: भूल भुलैया 3 को मिल रही फैंस की प्रतिक्रिया पर बोले कार्तिक आर्यन, 'मैं भी फिल्म के लिए...'
Mon, 21 Oct 2024 07:54 AM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Mon, 21 Oct 2024 07:54 AM IST
सार
फिल्म भूल भुलैया 3 के ट्रेलर, टीजर और गानों को फैंस का प्यार मिल रहा है। इस फिल्म की रिलीज से पहले कार्तिक आर्यन ने अपनी फिल्म को लेकर कुछ बातें कही हैं। उन्होंने बताया कि वह फिल्म की रिलीज को लेकर कितने उत्साहित हैं।
विज्ञापन
भूल भुलैया 3 ट्रेलर
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
कार्तिक आर्यन इन दिनों 'भूल भुलैया 3' के प्रमोशन में बिजी हैं। कार्तिक आर्यन ने अपनी आगामी 'भूल भुलैया 3' को लेकर अपनी उत्सुकता जाहिर की है। उन्होंने ट्रेलर, टीजर और फिल्म के गानों को मिल रहे प्रशंसकों के प्यार को लेकर भी अपनी बातें सामने रखी हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म की रिलीज में अभी 10 दिन ही बचे हैं और मैं फिल्म रिलीज को लेकर बहुत ही उत्साहित हूं।
विज्ञापन
भूल भुलैया 3
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म रिलीज के लिए मैं बहुत उत्साहित हूं
कार्तिक आर्यन ने कहा, 'ट्रेलर आया, टीजर आया, जिस तरह से फिल्म को लेकर प्रशंसकों का प्यार मिल रहा है। टाइटल ट्रैक पर भी जिस तर प्रशंसकों ने प्रतिक्रिया दी, इससे हम बहुत खुश हैं। इतने प्रमोशन चल रहे हैं, मैं कभी किसी कॉलेज में हूं, कहीं इवेंट में हूं। मुझे भी एनर्जी फील होती है। इस फिल्म में क्या होने वाला है, ये जानने के लिए लोग काफी उत्साहित हैं, मैं भी उत्साहित हूं'।

- फोटो : इंस्टाग्राम@kartikaaryan
स्लाइड डांस का कोई रिहर्सल नहीं हुआ
बातचीत के दौरान कार्तिक आर्यन ने कहा, जिस डांस के लिए लोग बात कर रहे हैं। स्लाइड वाला डांस हमने सेट पर ही किया था। इस गाने को लेकर जैसे लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं, किसी को पता नहीं है कि ये सेट पर ही शूट हुआ था। इस डांस की कोई प्रैक्टिस नहीं हुई थी। वो सेट पर ही शूट हुआ था।

भूल भुलैया 3 पोस्टर
- फोटो : इंस्टाग्राम @kartikaaryan
दिवाली पर रिलीज होगी फिल्म
कार्तिक आर्यन की आगामी फिल्म इस साल दिवाली के मौके पर 1 नवंबर को रिलीज होने वाली है। इस आगामी हॉरर-कॉमेडी से निर्माता दर्शकों को भरपूर मनोरंजन देने का दावा कर रहे हैं। फिल्म में कार्तिक के अलावा विद्या बालन, तृप्ति डिमरी, माधुरी दीक्षित, विजय राज, संजय मिश्रा, राजपाल आदि कई कलाकार नजर आने वाले है।