Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss 18 Hema Sharma evicted from house Avinash and Karan Veer had a huge fight on Weekend Ka Vaar

Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 के घर से बेघर हुईं हेमा शर्मा, वीकेंड के वार पर हुई अविनाश और करण वीर को जोरदार लड़ाई

Mon, 21 Oct 2024 07:26 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Mon, 21 Oct 2024 07:26 AM IST
सार

बिग बॉस 18 में वीकेंड का वार इस बार खास रहा। कृष्णा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, सुदेश लहरी ने घर में टास्क कराया, इस दौरान अविनाश और करण वीर की जोरदार लड़ाई देखने को मिली। इसके साथ ही कम वोट पाने के कारण हेमा शर्मा घर से बेघर हो गईं।

विज्ञापन
Bigg Boss 18 Hema Sharma evicted from house Avinash and Karan Veer had a huge fight on Weekend Ka Vaar
बिग बॉस 18 - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

सलमान खान के शो बिग बॉस 18 में वीकेंड के वार में अविनाश मिश्रा और करण वीर मेहरा के बीच जोरदार लड़ाई देखने को मिली। ये लड़ाई हाथापाई तक पहुंच गई। इस शो में कम वोट मिलने के कारण एक सदस्य को घर से बेघर भी कर दिया गया।
विज्ञापन
Trending Videos

Bigg Boss 18 Hema Sharma evicted from house Avinash and Karan Veer had a huge fight on Weekend Ka Vaar
करण वीर मेहरा - फोटो : इंस्टाग्राम @karanveermehra
करण वीर मेहरा और चाहत पांडे की बात
वीकेंड के वार में हर बार की तरह सलमान खान को घरवालों की टांग खींचते देखा गया। उन्होंने चाहत पांडे से भी पूछा कि उनको कैसा पति चाहिए। इस पर चाहत ने करण वीर का नाम लिया। वीकेंड के वार पर सलमान खान चाहत से पूछते हैं, चाहत आप कैसा पति चाहती हैं। ऐसे में चाहत कहती हैं, करण वीर मेहरा जैसा फिट पति पसंद हैं। इसके बाद श्रुतिका कहती हैं मुझे लगता है चाहत को इसके ऊपर क्रश है। इस पर करण वीर मेहरा कहते हैं, 'चाहत मैं सच में तुम्हें बहुत पसंद करता हूं'।

Salman Khan Somy Ali: सोमी अली बोलीं- सलमान में दिलचस्पी नहीं, यह भी बताया- उनके बाद जिंदगी में कितने लोग आए

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss 18 Hema Sharma evicted from house Avinash and Karan Veer had a huge fight on Weekend Ka Vaar
अविनाश मिश्रा - फोटो : इंस्टाग्राम
लड़ाई झगड़े पर बोले अविनाश
घर में एक टास्क के दौरान अविनाश और करण वीर मेहरा की जोरदार लड़ाई हो गई। इस लड़ाई को लेकर अविनाश ने लड़ाई को लेकर कहा कि लड़ाई होगी, बहस होगी, सब कुछ होगा। परिवार शामिल करेगा, दायरा तोड़ेगा, मैं आदमी तोड़ दूंगा। सामने कौन है मैं नहीं देखूंगा।

Celebs Death Threats: सलमान खान समेत इन सितारों पर मंडरा रहा जान का खतरा, मिलीं धमकियों के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

विज्ञापन

Bigg Boss 18 Hema Sharma evicted from house Avinash and Karan Veer had a huge fight on Weekend Ka Vaar
हेमा शर्मा - फोटो : इंस्टाग्राम @hemasharma973
वीकेंड के वार में हुई ये खास बातें
'टाइम का तांडव' का एक राउंड आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों को विवियन डीसेना और रजत दलाल की तुलना करनी थी कि घर पर किसका नियंत्रण बेहतर है। कृष्णा, अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, सुदेश लहरी के घर में आने से घरवालों को मस्ती देखने को मिली। इस दौरान कृष्णा ने भी घरवालों को जलेबी बनाने के टास्क दिए।

हेमा शर्मा हुईं घर से बाहर
बिग बॉस 18 में जो घरवाले नॉमिनेटेड थे, उनमें तजिंदर पाल सिंह बग्गा, मुस्कान बामने, रजत दलाल, चाहत पांडे, अविनाश मिश्रा, ऐलिस कौशिक, श्रुतिका राज, हेमा शर्मा, करण वीर मेहरा और शिल्पा शिरोडकर शामिल थे। इस शो में हेमा शर्मा का सफर आज रात खत्म हो गया क्योंकि दर्शकों से कम वोट मिलने के बाद उन्हें घर से बेघर कर दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed