सारे रिकॉर्ड ध्वस्त, 'फैन' दो दिन में 70 करोड़ पार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान की इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्म फैन की कमाई ने निर्माताओं के चेहरे खिला दिए हैं। पहले दिन फिल्म ने कमाई के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए। दूसरे दिन भी फिल्म ने शानदार कमाई कर कई नए रिकॉर्ड कायम किए हैं। पहले दो दिन दिन में ही फिल्म ने 70 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है।
इस शुक्रवार आई फैन को लेकर कई तरह की आशंकाएं व्यक्त की जा रहीं थी। फिल्म में हीरोइन के तौर पर कोई बड़ा नाम नहीं है। फिल्म में कोई गाना भी नहीं है। फिल्म ने रिलीज के बाद सारी संभावनाओं को नकार दिया, समीक्षकों ने फिल्म को खूब सराहा है। पहले दिन फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 20 करोड़ की कमाई की। साथ ही दुनियाभर में भी 17.93 करोड़ की कमाई की।
इस तरह फिल्म ने पहले दिन ही करीब 38 करोड़ की कमाई की। इसके बाद शनिवार और रविवार को छुट्टी होने के नाते बड़ा कमाई की उम्मीद की जा रही थी। फिल्म ने शनिवार को निराश भी नहीं किया।
दूसरे दिन शाहरुख की 'फैन' का धमाल
पहले दिन 'फैन' भारतीय बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड बना चुका है। दूसरे दिन फिल्म ने 17 करोड़ की कमाई की। पहले दो दिन में 37 करोड़ की कमाई के साथ फिल्म इस साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म है। वहीं भारत के बाहर दूसरे दिन भी फिल्म ने अपना जलवा कायम रखा।
वेबसाइट बॉलीमूवीरिव्यूज के अनुसार, पहले दो दिन में दुनियाभर में फैन की कमाई 70 करोड़ हो गई है। फिल्मी पंडित पहले वीकएंड पर ही दुनियाभर में फिल्म के 100 करोड़ का आंकड़ा छू लेने की उम्मीद कर रहे हैं।
फैन में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आ रहे हैं। वो सुपरस्टार आर्यन खन्ना और उसके जुनूनी प्रशंसक गौरव के किरदार में हैं। फिल्म को समीक्षकों ने शाहरुख की सबसे बढ़िया फिल्मों में शामिल किया है। फैन को शाहरुख की 'टॉप फाइव' फिल्मों में शामिल किया जा रहा है।