फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Famous Actress Kalyani Kurale killed in road accident in Kolhapur

Kalyani Kurale Passed Away: फिल्म इंडस्ट्री से आई दुखद खबर, सड़क हादसे में एक्ट्रेस कल्याणी कुराले का निधन

Sun, 13 Nov 2022 06:15 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 13 Nov 2022 06:15 PM IST
सार

अधिकारियों के मुताबिक हादसा सांगली-कोल्हापुर राजमार्ग पर हलोंदी चौराहे के पास उस वक्त हुआ, जब एक्ट्रेस अपने घर जा रही थीं।

विज्ञापन
Famous Actress Kalyani Kurale killed in road accident in Kolhapur
Kalyani Kurale - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। मराठी टीवी अभिनेत्री कल्याणी कुराले का सड़क हादसे में निधन हो गया है। वह सिर्फ 32 वर्ष की थीं। पुलिस के मुताबिक कोल्हापुर में एक्ट्रेस की मोटरसाइकिल को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिसमें उनकी जान चली गई। कल्याणी कुराले कई टीवी शोज का हिस्सा रहीं। कल्याणी कुराले जाधव को आखिरी बार शो 'दखंचा राजा ज्योतिबा' और 'तुझ जीव रंगला' में देखा गया था। 

विज्ञापन

Photos of the Day: ब्लू लहंगे में नुसरत की अदाएं और साड़ी में मृणाल ने लूटा दिल, पढ़ें आज का सेलेब्रिटी अपडेट

विज्ञापन
शनिवार देर रात हुआ हादसा
अधिकारियों के मुताबिक हादसा सांगली-कोल्हापुर राजमार्ग पर हलोंदी चौराहे के पास उस वक्त हुआ, जब एक्ट्रेस अपने घर जा रही थीं। आनन-फानन में उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। कोल्हापुर पुलिस के मुताबिक, आईपीसी और मोटर व्हीकल एक्ट के तहत ट्रैक्टर ड्राइवर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Jaya Bachchan: फिल्म निर्देशक राकेश कुमार की प्रार्थना सभा में जया बच्चन, बेटे अभिषेक भी दिखे साथ

कुछ वक्त पहले खोला था रेस्टोरेंट
रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेत्री कल्याणी अपना रेस्टोरेंट बंद करके घर जा रही थीं। सूत्रों के मुताबिक कुछ दिनों पहले ही कल्याणी कुराले ने रेस्टोरेंट खोला था और रोज रेस्टोरेंट में एक्ट्रेस मेहमानों को हैंडल करती थीं। कल्याणी अपने बिजनेस और शूटिंग दोनों को ही समय देती थीं। 

सोशल मीडिया पर थीं एक्टिव
कल्याणी कुराले टीवी की दुनिया में सक्रिय थीं, साथ ही वह सोशल मीडिया पर भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराती थीं। उनके पोस्ट अक्सर सोशल मीडिया पर वायरल होते थे। मूलरूप से कल्याणी कोल्हापुर से थीं और वहीं से उनकी शिक्षा पूरी हुई। 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Sweet Kalyani Kurale Jadhav (@krsweet333)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed