फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Fakt Mahilao Maate Day 3 First Sunday: Gujarati Film Box Office collection going good and setting Records

Fakt Mahilao Maate Day 3: गुजराती फिल्म 'फकत महिलाओ मेट' के लिए शानदार रहा पहला रविवार, इतनी की कमाई

Mon, 22 Aug 2022 12:53 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 22 Aug 2022 12:53 AM IST
सार

गुजराती फिल्म 'फकत महिलाओ मेट' के लिए पहला रविवार शानदार रहा। अपने ओपनिंग डे पर ही रिकॉर्ड बनाने वाली इस फिल्म ने तीसरे दिन यानी पहले रविवार को धमाकेदार कलेक्शन किया है।

विज्ञापन
Fakt Mahilao Maate Day 3 First Sunday: Gujarati Film Box Office collection going good and setting Records
Fakt Mahilao Maate - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गुजराती फिल्म 'फकत महिलाओ मेट' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म के लिए रविवार का दिन बेहद खास रहा। अपने ओपनिंग डे पर ही शानदार रिकॉर्ड बनाने वाली यह फिल्म रोज नए कीर्तिमान रच रही है। रविवार की छुट्टी में फिल्म के कलेक्शन में अच्छी बढ़त देखी गई है। इस फिल्म के प्रदर्शन से साफ है कि क्षेत्रीय सिनेमा की फिल्मों के लिए यह वक्त शानदार है।

विज्ञापन

अच्छी बढ़त मिली
इस फिल्म को रविवार की छुट्टी का अच्छा फायदा मिला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का पहले दिन का कलेक्शन 1.34 करोड़ रूपये रहा। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 1.52 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है। वहीं तीसरे दिन यान रविवार को भी फिल्म के कलेक्शन में अच्छी बढ़त दिखी। शुरुआती अनुमान के मुताबिक फिल्म ने रविवार को कुल 2 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है। फिल्म का टोटल कलेक्शन 4.86 करोड़ रूपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

19 अगस्त को हुई थी रिलीज
बता दें कि 'फकत महिलाओ मेट' ने ओपनिंग डे पर बंपर कमाई करते हुए एक नया रिकॉर्ड बनाया। इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर एक करोड़ रूपये से अधिक का कलेक्शन किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक वर्ष 2022 में पहले दिन इतना स्कोर करने वाली यह पहली गुजराती फिल्म है। बता दें कि यह फिल्म बीते शुक्रवार यानी 19 अगस्त 2002 को रिलीज हुई है। फिल्म के लिए पहला रविवार काफी अच्छा रहा।

विज्ञापन

Fakt Mahilao Maate Day 3 First Sunday: Gujarati Film Box Office collection going good and setting Records
Fakt Mahilao Maate - फोटो : सोशल मीडिया

बिग बी आए हैं नजर
बता दें कि 'फकत महिलाओ मेट' का निर्देशन जय बोदास ने किया है। इसमें मुख्य किरदार यश सोनी और दीक्षा जोशी ने अदा किया है। दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के जरिए अमिताभ बच्चन ने गुजराती सिनेमा में डेब्यू किया है। इस फिल्म में बिग बी कैमियो रोल में नजर आए हैं। पहली बार अमिताभ बच्चन किसी गुजराती फिल्म में एक्टिंग करते नजर आए हैं। इस फिल्म को आनंद पंडित ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म एक 28 वर्षीय युवक चिंतन पारिख पर आधारित है। बता दें कि चिंतन का रोल यश सोनी ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed