फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   fake add concern with shahrukh khan new film

2 हजार खर्च कर कीजिए शाहरुख के साथ शूटिंग!

Tue, 08 Apr 2014 11:45 AM IST
अमर उजाला दिल्ली
अमर उजाला दिल्ली Updated Tue, 08 Apr 2014 11:45 AM IST
विज्ञापन
fake add concern with shahrukh khan new film

नहीं!नहीं! ये यशराज बैनर या किसी और कोई अधिकारिक व्यक्ति द्वारा की गई घोषणा नही है। बल्कि ये तो उस ठग की कारस्तानी है जिसने आदित्य चोपड़ा के गृह-निर्माण के नाम पर ठगी करने की कोशिश की है।

विज्ञापन


दरसल यशराज फिल्म्स के मालिक आदित्य चोपड़ा के नाम से किसी ठग ने फेसबुक पर ठगी करने की कोशिश की है। इस ठग ने यशराज बैनर की फ़िल्म 'फैन' में रोल दिलाने के बदले में 2000 रुपयों की मांग की है। इसके बाद जैसे ही ये मामला बैनर की जानकारी में आया उन्होंने तुरंत इस पर कार्यवाही शुरू कर दी।

विज्ञापन

यशराज फिल्मस हुई सक्रिय

fake add concern with shahrukh khan new film

​यशराज फिल्म्स के कास्टिंग हैड शानु शर्मा का कहना है कि हमने इसके बारे में जानकारी हासिल करने की कोशिश भी की है और इसे ट्विटर पर भी पोस्ट किया है।

​ शानु ने पोस्ट किया है, "यह एक झूठा अकाउंट है, इस से हमारा कोई लेना देना नही है। अगर कास्टिंग से सम्बंधित कोई भी चीज होगी तो वो हमारे अधिकारिक पेज पर पोस्ट की जाएगी।

पहले भी होता रहा है

fake add concern with shahrukh khan new film

​वैसे ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब किसी फ़िल्म निर्माता के साथ ऐसा हुआ है। इन्हीं फ़िल्म निर्माताओं में इम्तियाज अली, तरुण मनसुखानी, नीरज पांडे, और समीर कार्णिक ​ का नाम भी शामिल है।

जिनमें सबसे हालिया किस्सा इम्तियाज अली का है। उनका भी झूठा अकाउंट बनाकर ठगी करने की कोशिश की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed