फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Hollywood ›   Extraction 2 Netflix Series Official Trailer released Chris Hemsworth Returns in action avatar thriller

Extraction 2: 'एक्सट्रैक्शन 2' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, क्रिस हेम्सवर्थ के सुपर एक्शन ने जीता फैंस का दिल

Wed, 17 May 2023 11:22 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 17 May 2023 11:22 AM IST
सार

क्रिस हेम्सवर्थ की फिल्म एक्सट्रैक्शन में भरपूर एक्शन देखने को मिला था। अब इस फिल्म का दूसरा पार्ट आने वाला है। मेकर्स ने एक्स्ट्रैक्शन 2 का ट्रेलर जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
Extraction 2 Netflix Series Official Trailer released Chris Hemsworth Returns in action avatar thriller
क्रिस हेम्सवर्थ - फोटो : social media

विस्तार

हाॅलीवुड सुपरस्टार क्रिस हेम्सवर्थ के फैंस को उनकी एक्शन थ्रिलर फिल्म 'एक्सट्रैक्शन 2' के रिलीज का बेसब्री से इंतजार है। दुनियाभर में मार्वल फिल्मों में ‘थॉर' की भूमिका निभाने के लिए पहचाने जाने वाले क्रिस की एक्टिंग के दिवानों के लिए एक खुशखबरी है। एक्शन थ्रिलर से भरपूर उनकी एक्सट्रैक्शन 2 के टीजर के बाद आज इसका ट्रेलर भी आउट कर दिया गया है, जो काफी धमाकेदार है। रिलीज के साथ ही 'एक्सट्रैक्शन 2' सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है।

विज्ञापन

बेहद दिलचस्प है एक्सट्रैक्शन 2 का  ट्रेलर
एक्सट्रैक्शन 2 का  ट्रेलर नेटफ्लिक्स इंडिया के ऑफिशियल यूट्यूब पर रिलीज किया गाय है। 2 मिनट, 36 सेकेंड के इस ट्रेलर में  क्रिस हेम्सवर्थ का एक्शन अवतार देखने लायक है। एक बार फिर से क्रिस दुश्मनों से लड़ते नजर आ रहे हैं। ट्रेलर की शरुआत में क्रिस बर्फीले इलाके में बैठे नजर आ रहे हैं। इसके बाद दिखाया गया है कि कैसे कहानी में कई मोड़ आते हैं। क्रिस को लड़ाई में बुरी तरह से घायल होते और फिर ठीक होने के बाद खुद को दुश्मनों से लड़ने के लिए फिट होते देखा गय है। ट्रेलर से साफ पता चल रहा है कि 'एक्सट्रैक्शन 2' भी पहले पार्ट की तरह ही बेहद दिलचस्प होने वाला है। दर्शकों को ट्रेलर काफी पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Extraction 2 Netflix Series Official Trailer released Chris Hemsworth Returns in action avatar thriller
क्रिस हेम्सवर्थ - फोटो : ट्विटर

यहां जानें एक्स्ट्रैक्शन 2 की रिलीज डेट
एक्सट्रैक्शन ने 2020 में लोगों के मनोरंजन में कोई कसर नहीं छोड़ी थी। पहला पार्ट देखने के बाद हर कोई दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहा था. तो अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं तो आपको बता दें कि ट्रेलर के साथ-साथ एक्स्ट्रैक्शन 2 की रिलीज डेट भी सामने आ चुकी है। एक्ट्रैक्शन 2 नेटफ्लिक्स पर 16 जून को रिलीज होने जा रही है।

यह भी पढ़ें: डिनर डेट पर साथ स्पॉट किए गए आदित्य रॉय कपूर और अनन्या पांडे, अफेयर की अफवाहों का बाजार गर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट Hollywood News और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed