फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Exclusive Akshat Parikh talk about his career with amar ujala Unlock Zindagi

Exclusive: सात साल की उम्र में अक्षत पारिख ने शुरू कर दिया था गाना, 'बंदिश बैंडिट्स' से मिली खास पहचान

Fri, 21 Aug 2020 06:27 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 21 Aug 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Exclusive Akshat Parikh talk about his career with amar ujala Unlock Zindagi
अक्षत पारिख - फोटो : अमर उजाला

अक्षत पारिख गायक और संगीतकार हैं। संगीत के क्षेत्र में वह उभरते हुए कलाकारों में से एक हैं। हाल ही में उन्होंने चर्चित वेब सीरीज 'बंदिश बैंडिट्स' के कलाकारों को शिक्षा दी। अक्षत पारिख ने शास्त्रीय संगीत में लंबी शिक्षा और अध्ययन किया है। अपनी जिंदगी और करियर के बारे में उन्होंने अमर उजाला से खास बातचीत की। जहां उन्होंने अपने रियाज से लेकर 'बंदिश बैंडिट्स' में उन्हें कब मौका मिला, इन सभी पर लंबी चर्चा की है। 

विज्ञापन


अक्षत पारिख गुजरात के अहमदाबाद के रहने वाले हैं। उन्हें संगीत विरासत में मिला है। अक्षत पारिख के दादा मशहूर शास्त्रीय संगीत गायक थे। उनके पिता और चाचा भी गायक हैं। अक्षत पारिख ने महज सात साल की उम्र में शास्त्रीय संगीत की शिक्षा लेनी और रियाज करना शुरू कर दिया था। वह महान शास्त्रीय संगीत गायक पंडित जसराज के मेवाती घराना से ताल्लुक रखते हैं। 

विज्ञापन

Exclusive Akshat Parikh talk about his career with amar ujala Unlock Zindagi
अक्षत पारिख - फोटो : अमर उजाला

अक्षत पारिख बताते हैं कि उन्हें डेढ़ साल पहले वेब सीरीज 'बंदिश बैंडिट्स' में संगीत के लिए ऑफर मिला था, जिसको उन्होंने तुरंत स्वीकार कर लिया था। इसके बाद उन्होंने 'बंदिश बैंडिट्स' के मुख्य कलाकार नसीरुद्दीन शाह, अतुल कुलकर्णी, और ऋत्विक भौमिक को शास्त्रीय संगीत की बंदिश सिखाईं। इस दौरान उन्होंने वेब सीरीज के सभी कलाकारों के साथ अपने अनुभवों को भी साझा किया। 

अभिनय की दुनिया में कदम रखने के सवाल पर अक्षत पारिख कहते हैं कि वैसे तो उन्हें संगीत की दुनिया से काफी प्रेम है लेकिन उन्हें कभी अच्छा अभिनय करने का मौका मिलता है तो वह जरूर करना चाहेंगे। अक्षत पारिख की उपब्धियों की बात करें तो वह देश के पहले ऑनलाइन रियलिटी शो क्लोजअप वेब सिंगर के फाइनलिस्ट थे। उन्हें सीरियल 'महाराणा प्रताप' के लिए बेस्ट टाइटल ट्रैक का अवॉर्ड भी मिल चुका है। अक्षत ने देश- विदेश में कई स्टेज शोज किए हैं।

पढ़ें: पूजा भट्ट ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट किया प्राइवेट, इस बड़ी वजह से लेना पड़ा फैसला

विज्ञापन
विज्ञापन
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed