बॉलीवुड: हरीश पटेल ने युवा कलाकारों को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात, शशि कपूर को याद कर हुए भावुक
- अभिनेता हरीश पटेल ने हिंदी फिल्मों में काम करने को लेकर तोड़ी चुप्पी।
- नए युवा कलाकारों और निर्देशकों को बताया बद्तमीज।
- हरीश पटेल हॉलीवुड फिल्म इटरनल्स में आने वाले हैं नजर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड के मशहूर और दिग्गज अभिनेता हरीश पटेल लंबे समय से फिल्मी पर्दे से दूर हैं। लेकिन अब वो मार्वल स्टूडियो की फिल्म 'इटरनल्स' में नजर आने वाले हैं। हाल ही में हरीश पटेल ने एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट को इंटरव्यू दिया, जिसमें उन्होंने अभिनेता शशि कपूर को याद किया। फिल्मी दुनिया से जुड़ी कई बातें कीं और युवा कलाकारों को बद्तमीज भी बताया है।
हरीश पटेल ने कहा, 'मुझे बहुत आश्चर्य हुआ जब ट्रेलर में दो सेकेंड की उपस्थिति के बाद लोगों ने मुझे पहचान लिया क्योंकि 2004 के बाद से, मैं भारत में काम नहीं कर पाया। इसलिए नहीं कि मुझे भूमिकाएं नहीं मिल रही हैं, बल्कि इसलिए कि मुझे काम के लिए हर दो महीने में विदेश जाना पड़ता है।'
अभिनेता आगे शशि कपूर को याद करते हुए भावुक हो गए और उन्होंने बताया कि, 'मैंने अपने करियर की शुरुआत श्याम बेनेगल, गोविंद निहलानी, गिरीश कर्नाड जैसी दिग्गजों के साथ की थी। अगर बात करें मेरी शुरुआती और कमर्शियल फिल्मों की तो शशि कपूर हाथ जोड़कर पृथ्वी थिएटर में मेरे पास आए, और पूछा, 'सर, क्या आप मेरी फिल्म में काम करेंगे?'
हरीश आगे कहते हैं, 'जब आपने ऐसे लोगों के साथ काम और हैंगआउट किया है। उनसे सीखा है, तो आप 'आज कल के चट्टे-बट्टे, बदतमीज लोग' को गंभीरता से कैसे ले सकते हैं। हर कोई ऐसा नहीं होता, लेकिन सोचिए, अगर डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के पास मुझसे बात करने का वक्त ही नहीं है तो मैं उनके साथ कैसे काम कर सकता हूं। मुझे इन लोगों की परवाह नहीं है। और मैं भाग्य में विश्वास करता हूं, जो होना है वह होगा।'
हरीश पटेल ने मंडी, आंखें, क्रोध, मि. इंडिया जैसी तमाम हिंदी फिल्मों में काम किया है और 90 के दशक के मशहूर कलाकारों में से वो एक हैं। फिल्म इटरनल्स में उनके साथ जेम्मा चैन, एंजेलिना जोली, सलमा हायेक, कुमैल नानजियानी, रिचर्ड मैडेन और किट हैरिंगटन, सहित कई कलारकार मुख्य भूमिका में हैं।