{"_id":"ec047206a3655ca11c1152ae6bc9b1d0","slug":"esha-devoel-unhappy-with-his-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में बहक गए ऐशा के पति, ऐशा नाराज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
शादी में बहक गए ऐशा के पति, ऐशा नाराज
अमर उजाला मुंबई/ब्यूरो
Updated Wed, 12 Feb 2014 08:40 AM IST
विज्ञापन
ऐशा देओल के पति अपनी साली की साली में कुछ यूं बहक गए कि उनकी पत्नी उनसे नाराज हो गईं।
विज्ञापन
चर्चा है कि छोटी बहन आहना की शादी के मुंबई जश्न में एशा देओल पति भारत तख्तानी से नाराज होकर अकेले ही घर लौट गई थीं। बताया जा रहा है कि नाच-गाने के जश्न में तख्तानी इतने सुरूर में आ गए कि रणवीर सिंह-दीपिका पादुकोण के डांस के दौरान फ्लोर पर जा पहुंचे।
वह पता नहीं किस उमंग में उनके साथ लगातार नाचते ही रहे। जबकि दीपिका उनके साथ सहज नहीं हो पा रहीं थीं। यह बात ऐशा की समझ में आ रही थी लेकिन उनको नहीं।
ऐशा ने उनको मनाने की और वहां से हटाने की कोशिश की लेकिन उनको यह बात समझ में ही नहीं आ रही थी। लाख समझाने पर उतरने को ही राजी नहीं हुए।
इससे एशा को बहुत शर्मिंदिगी महसूस हुई। वह पैर पटकती हुई वहां से निकल गईं।