फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Eros International and Parag Sanghvi to produce the sequel of Desi Boyz and remake of Omkara

Desi Boyz Sequel: 'देसी बॉयज' के सीक्वल और 'ओमकारा' के रीमेक का हुआ एलान, खुशी से झूमे यूजर्स

Thu, 22 Dec 2022 12:54 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 22 Dec 2022 12:54 PM IST
सार

आनंद पंडित ने ट्वीट कर फैंस के साथ देसी बॉयज के सीक्वल और ओमकारा के रीमेक की जानकारी साझा की है।

विज्ञापन
Eros International and Parag Sanghvi to produce the sequel of Desi Boyz and remake of Omkara
देसी बॉयज-ओमकारा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वर्ष 2022 के खत्म होते-होते फिल्म प्रोड्यूसर आनंद पंडित ने सिने प्रेमियों के लिए एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने फिल्म 'देसी बॉयज' के सीक्वल की घोषणा की है। साथ ही वह फिल्म 'ओमकारा' का रीमेक भी बनाने जा रहे हैं। यह दोनों ही फिल्में दर्शकों के बीच खूब पसंद की गईं। ऐसे में इनके सीक्वल और रीमेक का एलान दर्शकों के लिए किसी तोहफे से कम नहीं। आनंद पंडित ने इन दोनों फिल्मों के लिए इरोस इंटरनेशनल और पराग संघवी से साझेदारी की है। इन फिल्मों के एलान के साथ ही फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं है।

विज्ञापन

Avantika Dassani: अपने संघर्ष पर अवंतिका दसानी ने की बात, बोलीं- भाग्यश्री की बेटी होने से काम नहीं मिलता
विज्ञापन


आनंद पंडित ने ट्वीट कर फैंस के साथ देसी बॉयज के सीक्वल और ओमकारा के रीमेक की जानकारी साझा की है। उन्होने लिखा, ''देसी बॉयज' के सीक्वल और 'ओमकारा' के रीमेक का एलान करते हुए बेहद खुशी हो रही है। क्रेजी एंटरटेनमेंट के लिए तैयार हो जाइए।' आनंद पंडित के इस ट्वीट पर यूजर्स की दिलचस्प प्रतिक्रिया आ रही है। हर कोई खुश है। हालांकि, कुछ यूजर्स ने 'ओमकारा' का रीमेक न बनाने की बात जरूर कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन दोनों फिल्मों को लेकर इरोस मोशन पिक्टर्स के चेयरमैन सुनील लुल्ला का कहना है, 'दोनों फिल्मों के लिए आनंद भाई के साथ जुड़कर हम बेहद उत्साहित हैं।' वहीं पराग संघवी ने कहा, 'इन शानदार प्रोजेक्ट्स का हिस्सा बनकर बेहद खुश हूं। इन क्लासिक हिट्स की विरासत को आगे ले जाना रोमांचक होगा।' वहीं आनंद पंडित ने कहा, 'इन दो आइकॉनिक फिल्म का सीक्वल और रीमेक बनाने के लिए मैंने इरोस इंटरनेशनल और पराग संघवी से साझेदारी की है। 'देसी बॉयज' और 'ओमकारा' अपनी कहानी, स्टारकास्ट और म्यूजिक के लिए आज भी दर्शकों के बीच खूब पसंद की जाती हैं। इन दोनों फिल्मों की कहानी को आगे ले जाने और आज की पीढ़ी के सामने पेश करने का यह सही वक्त है।'
Sun Cinema : डांस सीखने के लिए कॉलेज से भागकर कार से यूरोप पहुंच गई थीं जोहरा सहगल

बता दें कि देसी बॉयज वर्ष 2011 में रिलीज हुई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है। इसका निर्देशक डेविड धवन के बेटे रोहित धवन ने किया। इस फिल्म में अक्षय कुमार, जॉन अब्राहम, दीपिका पादुकोण और चित्रांगदा सिंह लीड रोल में नजर आए। वहीं 'ओमकारा' वर्ष 2006 में रिलीज हुई। यह फिल्म शेक्सपियर के नाटक ओथेलो पर आधारित है। इस फिल्म का निर्देशन विशाल भारद्वाज ने किया। फिल्म में अजय देवगन, करीना कपूर, सैफ अली खान, कोंकणा सेन, विवेक ओबेरॉय और बिपाशा बसु मुख्य किरदारों में नजर आए।
Charu Asopa: नेटिजन्स ने चारू से की राजीव सेन से अलग न होने की गुजारिश, बोले- जियाना की खातिर एक बार फिर सोचिए

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed