फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   entire film unit wants to beat salman khan

सलमान को मारने दौड़ी पूरी फिल्म यूनिट

Fri, 24 May 2013 04:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क Updated Fri, 24 May 2013 04:33 PM IST
विज्ञापन
entire film unit wants to beat salman khan

2002 में रोहन शिप्पी निर्देशित फिल्म 'कुछ न कहो' के सेट पर कुछ ऐसी घटना हुई जिस पर पूरी फिल्म यूनिट सलमान खान को मारने के लिए दौड़ पड़ी। सलमान उस वक्त नशे में थे और अगले दिन एक कार्यक्रम में उन्होंने उस बात के लिए सार्वजनिक माफी भी मांगी।

विज्ञापन


1999 में 'हम दिल दे चुके सनम' की शूटिंग के दौरान सलमान खान और ऐश्वर्या रॉय के बीच अफेयर की शुरुआत हुई थी। 2002 आते-आते इनके बीच ब्रेकअप की घटनाएं मीडिया में आनी शुरू हो गयी थीं।
विज्ञापन


कभी यह सुनने में आता कि सलमान ने फोन करके ऐश्वर्य को भला-बुरा कहा है तो कभी उनके साथ खराब व्यवहार करने की बात भी सुर्खियां बनतीं।

लेकिन 2002 में रोहन शिप्पी निर्देशित फिल्म 'कुछ न कहो' के सेट पर कुछ ऐसा हो गया कि फिल्म इंडस्ट्री में सलमान खान का सम्मान करने वाले साथी उन्हें मारने के लिए दौड़ पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


सलमान ने की बदमिजाजी

फिल्मकार महेश भट्ट अपनी किताब 'जागी रातों के किस्से' में इस घटना का जिक्र करते हैं। वह कहते हैं कि 'कुछ न कहो' के सेट पर सलमान ने अपनी बदमिजाजी की सारी सीमाएं पार कर दी थीं।

मुंबई के एक स्टूडियो में ऐश्वर्य राय इस फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। अभिषेक बच्चन उनके अपोजिट को-स्टार थे। अचानक वहां सलमान खान पहुंचते हैं। सलमान नशे में पूरी तरह से धुत होते हैं।

सबसे पहले वह ऐश्वर्य की कार में जानबूझ कर धक्का मारते हैं। शूटिंग रुक जाती है और सब लोग सलमान के इस तमाशे को देखने लगते हैं। कार से निकलकर लगभग लुढ़कते हुए सलमान ऐश्वर्य के पास पहुंचते हैं।

ऐश्वर्य उनसे किसी भी प्रकार की बात न करने की बात कहती हैं। यहीं से सलमान, ऐश्वर्या से बहस करना शुरु कर देते हैं। अचानक सलमान खान एकदम से तेज बोलने लगते हैं। बाकी कोई कुछ कर पाए इसके पहले वह ऐश्वर्य पर हाथ उठा देते हैं।

फिर मारने के लिए दौड़ पड़ी यूनिट

फिल्म के सेट पर रोहन शिप्पी के साथ उनके पिता रमेश शिप्पी भी होते हैं। अब उनका धैर्य खत्म हो चुका होता है। रोहन शिप्पी और रमेश शिप्पी में से कोई एक इशारा करते हैं और पूरी यूनिट सलमान खान को मारने के लिए दौड़ पड़ती है।


सलमान खान मौके की नजाकत समझते हुए भाग खड़े होते हैं। मारने वाले उनका पीछा उनकी गाड़ी तक करते हैं। इस घटना के बाद ऐश और सलमान के बीच की हमेशा के लिए अनबोला हो गया।

बाद में सलमान खान को अपने किए का एहसास हुआ। अगले ही दिन फिल्म से जुड़े एक कार्यक्रम में उन्होंने ऐश्वर्या के साथ कुछ न कहो की पूरी टीम से माफी मांगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed