फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Entertainment Society issues notice as Many Producers Flee to Goa for shooting

मुंबई: शूटिंग पर रोक लगते ही गोवा भागे दर्जनों निर्माता, एंटरटेनमेंट सोसाइटी ने थमाया ये नोटिस

Thu, 15 Apr 2021 02:34 PM IST
शुभांगी गुप्ता अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Thu, 15 Apr 2021 02:34 PM IST
विज्ञापन
Entertainment Society issues notice as Many Producers Flee to Goa for shooting
फिल्म की शूटिंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मुंबई में फिल्मों, टीवी धारावाहिकों और वेब सीरीज की शूटिंग पर बुधवार से लगी रोक के बाद तमाम निर्माताओं ने अपने कलाकारों और तकनीशियनों को सूबे के सबसे नजदीकी राज्य गोवा पहुंचने को  कह दिया है। वहां के बंगलों और होटलों में फिल्म की शूटिंग से जुड़े लोगों की भीड़ एकाएक बढ़ने से गोवा प्रशासन भी सतर्क हो गया है। शुक्रवार को गोवा में फिल्म शूटिंग की अनुमति देने वाली नोडल एजेंसी ने निर्माताओं को राज्य में बिना अनुमति शूटिंग करने को लेकर चेतावनी भी जारी कर दी है।

विज्ञापन


मुंबई में फिल्म व टीवी कलाकारों के लगातार कोरोना संक्रमित होने के चलते और शहर में वैसे भी कोरोना के मामलों में एकदम से बढ़ोत्तरी होने के बाद महाराष्ट्र सरकार ने शहर में सख्ती बढ़ा दी है। इसके साथ ही फिल्म, टीवी व वेबसीरीज की शूटिंग भी राज्य में 14 अप्रैल से पूरी तरह बंद कर दी गई है। इसके चलते तमाम बड़ी फिल्मों समेत करीब सौ धारावाहिक प्रभावित हुए हैं।

विज्ञापन

Entertainment Society issues notice as Many Producers Flee to Goa for shooting
फिल्म की शूटिंग - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

मुंबई में लगे इस आंशिक लॉकडाउन का फैसला सामने आने के बाद से ही तमाम फिल्म, टीवी व वेब सीरीज निर्माताओं ने अपनी शूटिंग गोवा में शिफ्ट करने की योजना बनानी शुरू कर दी। मोहित सूरी जैसे निर्देशक अपनी फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ के सितारों के साथ वहां पहले से ही पहुंचे हुए हैं। लेकिन, बीते दो दिन से गोवा में फिल्म, टीवी व वेब सीरीज सितारों की आमद एकदम से बढ़ी है। वहां के बंगलों व होटलों में कलाकारों व तकनीशियनों की बढ़ती भीड़ देख गोवा प्रशासन भी चौकन्ना हो गया है।

गोवा में फिल्म की शूटिंग का सारा कामकाज देखने वाली एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा ने इस बारे में स्पष्ट किया है कि बिना उसके कार्यालय से अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल किए गोवा राज्य में शूटिंग करना गैरकानूनी है। ये शूटिंग सिर्फ वही लाइन प्रोड्यूसर्स गोवा में करा सकते हैं जो पहले सोसाइटी के कार्यालय में और गोवानी प्रोड्यूसर्स एंड प्रोडक्शन हाउसेज में पंजीकृत हैं।

सोसाइटी ने अपने 8 अप्रैल को जारी आदेश का हवाला देते हुए दोहराया है कि गोवा राज्य में बिना सोसाइटी से अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल किए तमाम फिल्मों की गैरकानूनी शूटिंग चलते होने की सूचना उसे मिल रही है। सोसाइटी ने कहा कि गोवा में शूटिंग करने के लिए फिल्म, टीवी या वेब सीरीज के बारे में पूरी सूचना सोसाइटी में दर्ज होना जरूरी है। बिना अनापत्ति प्रमाण पत्र हासिल किए गोवा में शूटिंग करने वालों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की बात भी गोवा एंटरटेनमेंट सोसाइटी में कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed