{"_id":"10e48ffc-b184-11e2-a658-d4ae52bc57c2","slug":"emraan-hashmi-taking-a-break-from-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान हाश्मी ने ली महीने भर की छुट्टी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इमरान हाश्मी ने ली महीने भर की छुट्टी
मुंबई/ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2013 04:22 PM IST
विज्ञापन
इमरान हाश्मी अपने परिवार के साथ लंबी छुट्टियां बिताने के लिए यूरोप निकल चुके हैं। पहले उनकी योजना पेरिस जाने की है और उसके बाद एम्सटरडम और लॉस बेगास जाएंगे।
विज्ञापन
बाद में वे कुछ समय टोरंटो रुकेंगे। महीने भर की छुट्टियां बिताने के बाद वे 'घनचक्कर' की रिलीज के कुछ दिन पहले मुंबई वापसी कर लेंगे।
इसके बाद ही वे अपनी नई फिल्मों की शूटिंग शुरू करेंगे। उनके नजदीकी सूत्रों का कहना है कि इमरान काफी समय से लंबी छुट्टी पर जाना चाह रहे थे, लेकिन उन्हें वक्त ही नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन
इधर जब उन्हें महीने भर का समय मिला, तो बीवी और बेटे के साथ छुट्टियां मनाने के लिए निकल जाने का निर्णय ले लिया।