फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Emraan Hashmi film Cheat India LOGO out

इमरान हाशमी की फिल्म ‘चीट इंडिया’ का लोगो आया सामने, बताएंगे कैसे 'नकल में ही अकल है'

Mon, 27 Aug 2018 12:59 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 27 Aug 2018 12:59 PM IST
विज्ञापन
Emraan Hashmi film Cheat India LOGO out
चीट इंडिया
बॉलीवुड के सीरियल किसर नाम से मशहूर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'चीट इंडिया' को लेकर बिजी हैं। फिल्म की शूटिंग लखनऊ में चल रही है। हाल ही में फिल्म का लोगो सामने आया है। लोगो को शेयर करते हुए इमरान ङासमी ने ट्विटर पर लिखा, नकल में ही अकल है..क्या आप मानते हैं?
विज्ञापन


फिल्म में इमरान हाशमी के अपोजिट श्रेया धनवंतरी नजर आएंगी। फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी। ये इमरान हाशमी की पहली होम प्रोडक्शन फिल्म है, जो भारत की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल करती है।
विज्ञापन


बता दें ये फिल्म घोषणा के बाद से ही विवादों में रही है। दरअसल  दिल्ली बेस्ड लेखक दिनेश गौतम और एक्टर इमरान जैद ने टी सीरीज और इमरान हाशमी की प्रोडक्शन कंपनी पर फिल्म की स्क्रिप्ट चोरी का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन






 

Emraan Hashmi film Cheat India LOGO out
Emraan Hashmi
गौरतलब है कि, 'चीट इंडिया' की कहानी भारत के एजुकेशन सिस्टम को दर्शाएगी और देश में एजुकेशन के नाम पर हो रहे गलत कारोबार के संबंधों को पेश करेगी। इस फिल्म का निर्माण विद्या बालन की फिल्म 'तुमारी सुलु' बनाने वाले टी-सीरीज और एलिप्सिस एंटरटेनमेंट मिलकर कर रहा है।

इमरान की फिल्में भले ही न हिट हों, लेकिन इनके फिल्म के गाने अमूमन काफी पॉपुलर हो जाते हैं। इमरान हाशमी आखिरी बार बादशाहों में अजय देवगन के साथ नजर आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed