फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Emergency Kangana Ranaut clarifies rumours says not granted permission for shooting film inside the parliament

Kangana Ranaut: संसद में 'इमरजेंसी' की शूटिंग के लिए कंगना को नहीं मिली हरी झंडी, पोस्ट शेयर कर दी जानकारी

Wed, 21 Dec 2022 02:06 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Wed, 21 Dec 2022 02:06 PM IST
सार

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी आगामी फिल्म 'इमरजेंसी' की शूटिंग संसद परिसर के अंदर करने के लिए लोकसभा सचिवालय से अनुमति मांगी थी। 

विज्ञापन
Emergency Kangana Ranaut clarifies rumours says not granted permission for shooting film inside the parliament
कंगना रनौत - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड की धाकड़ क्वीन कंगना रनौत ने लोकसभा सचिवालय से संसद परिसर के अंदर अपनी फिल्म 'इमरजेंसी' की शूटिंग के लिए अनुमति मांगी थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंगना रनौत का पत्र विचाराधीन है, लेकिन उन्हें अनुमति मिलने की उम्मीद न के बराबर है। अब खुद अभिनेत्री ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि उन्हें फिल्म की शूटिंग करने की अनुमति नहीं मिल पाई है। अभिनेत्री ने अपने पुराने पोस्ट को दोबारा शेयर किया, जिसमें लिखा था, 'पहली बार किसी फिल्म की शूटिंग को संसद भवन में शूट करने की अनुमति मिल चुकी है। इमरजेंसी फिल्म का छोटा सा हिस्सा जल्द ही संसद में शूट किया जाएगा'। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने लिखा कि यह सच नहीं है। यह फर्जी खबर है।

विज्ञापन

कंगना ने लोकसभा सचिवालय को लिखे पत्र में अनुरोध किया था कि उन्हें संसद परिसर के अंदर इमरजेंसी पर आधारित फिल्म की शूटिंग करने की अनुमति दी जाए। बता दें कि आम तौर पर प्राइवेट इंस्टीट्यूशंस को संसद परिसर के अंदर शूटिंग करने या वीडियो बनाने की अनुमति नहीं दी जाती है। हालांकि, किसी आधिकारिक या सरकारी काम के लिए शूटिंग की जा रही हो तो अलग बात है। सिर्फ दूरदर्शन और संसद टीवी को संसद के अंदर किसी प्रोग्राम या इवेंट को शूट करने की इजाजत है। किसी निजी संस्था को शूटिंग करने की इजाजत दी गई हो, अभी तक ऐसा नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि फिल्म की निर्देशक, लेखक और निर्माता कंगना रनौत हैं। अभिनेत्री कंगना रनौत फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका भी निभा रही हैं, जिन्होंने 1975 के दौरान देश में आपातकाल लगाया था। इमरजेंसी' की शूटिंग इस साल जून में शुरू हुई थी। कंगना रनौत ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि आपातकाल भारतीय राजनीतिक इतिहास के सबसे महत्वपूर्ण दौर में से एक को दर्शाता है, जिसने सत्ता को देखने के हमारे नजरिए को बदल दिया और इसलिए मैंने यह कहानी बताने का फैसला किया।

विज्ञापन

गौरतलब है कि देश में 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक आपातकाल लागू किया गया था। 21 महीने की इस अवधि के दौरान लोगों की मूलभूत अधिकाराें पर पाबंदियां लगा दी गई थीं। वहीं, आपातकाल के बाद हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस को पहली बार हार का सामना करना पड़ा था।

यह भी पढ़ें: बेटे अरहान ने उड़ाया मलाइका के कपड़ों का मजाक, टेबल नैपकिन से कर दी ड्रेस की तुलना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed